पलक्कड़ (Palakkad), भारत के दक्षिणी राज्य केरल का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जिला है. यह जिले का केंद्र पलक्कड़ शहर है, जो अपने घने जंगलों, सुरम्य पहाड़ियों और धान के खेतों के लिए प्रसिद्ध है. इसे "गेटवे ऑफ केरल" भी कहा जाता है क्योंकि पश्चिमी घाट और पूर्वी मैदानों को जोड़ने वाला प्रसिद्ध पलक्कड़ घाट यहां स्थित है.
पलक्कड़ का इतिहास समृद्ध और विविध है. यहां के किले और पुराने मंदिर इसकी सांस्कृतिक विरासत की झलक देते हैं. पलक्कड़ किला, जिसे Tipu Sultan के समय में बनाया गया था, आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा, जिले में कई प्राचीन मंदिर और मस्जिदें भी हैं, जो धार्मिक और स्थापत्य दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं.
प्राकृतिक सुंदरता की दृष्टि से पलक्कड़ बेहद आकर्षक है. यहां नीलगिरी की हरियाली, पश्चिमी घाट की पहाड़ियां और कई जलप्रपात पाए जाते हैं. मांथंडी और नेतृश्वरी जैसे वन्यजीव अभयारण्य यहां के पर्यटन स्थलों में शामिल हैं. पलक्कड़ की जलवायु सुखद है और यहां की नदियां, जैसे भवानी और काल्लाथी, जिले की कृषि और जीवनधारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
पलक्कड़ कृषि के लिए भी जाना जाता है. यहां चावल की खेती प्रमुख है, और धान के खेत जिले की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ाते हैं. इसके अलावा, नारियल और मसालों की खेती भी यहां आम है. पलक्कड़ की स्थानीय संस्कृति में संगीत, नृत्य और पारंपरिक त्योहारों का विशेष स्थान है. यहां की कला, जैसे कथकली और ओट्टनथुललम, पूरे राज्य में प्रसिद्ध हैं.
केरल से क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कांजीकोड इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची को बिस्तर गीला करने की सजा इतनी बेरहमी से दी गई कि उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को गर्म करछुल से जला दिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्ची को दर्द में देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस ने चोरी के आरोपों पर जांच शुरू की है, जबकि परिवार ने कड़ी कार्रवाई और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. CPI(M) ने इस घटना को RSS द्वारा फैलाए गए नस्लीय नफरत का परिणाम बताया है. मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है.
Kerala mob lynching case में छत्तीसगढ़ के दलित युवक Ram Narayan Baghel की मौत. Video में identity पूछते हमलावर, SC/ST Act और 25 lakh compensation की मांग.
केरल में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की खातिर पहले एक बिल्ली की हत्या कर दी और फिर उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानें बिल्ली के मर्डर की पूरी कहानी.
केरल में पलक्कड़ में 23 जून को डोमनिक कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा आशिर नंदा ने आत्महत्या कर ली थी. छात्रा के परिजनों ने स्कूल पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. परिवार के मुताबिक, आशिर वास्तव में बहुत परेशान होकर घर आई थी. एक इंटरनल परीक्षा आयोजित की गई थी और जब अंक कम आए, तो फेरबदल हुआ और उसे एक अलग कक्षा में बैठा दिया गया.' इस बीच, स्कूल ने आरोपों का खंडन किया है.
पलक्कड़ पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह जिले में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की लाश उसके घर के पास से बरामद की गई. उस शख्स की मौत गोली लगने से हुई थी. मृतक की पहचान कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है.
केरल के पलक्कड़ में उर्स महोत्सव के दौरान हमास और हिज्बुल्लाह नेताओं की तस्वीरें इस्तेमाल की गईंं. केरल के पलक्कड़ जिले के त्रिथाला में एक रैली के दौरान हमास नेताओं की तस्वीरें इस्तेमाल की गईं. उर्स के तहत निकाले गए हाथी जुलूस में भी हमास नेताओं की तस्वीरें देखी गईं.
केरल के पलक्कड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने आपसी लड़ाई के बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.वहीं, खुद को घायल कर लिया.
विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को विभिन्न राज्यों की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है. दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है. सबसे अधिक मतदान पंजाब की गिद्दड़बाहा सीट पर 50.09% और सबसे कम उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद सीट पर 20.92% दर्ज किया गया.
केरल के पलक्कड़ में आज से RSS की वार्षिक समन्वय बैठक हो रही है. जेपी नड्डा शामिल होने के लिए कोयंबटूर पहुंच चुके हैं. इस बैठक में संघ के 32 सहयोगी संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल जल्द ही तीन बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. देखें ये वीडियो.
पीएम मोदी के मिशन दक्षिण का आज आखिरी दिन है. वे केरल के पलक्कड पहुंचे. जहां उन्होंने भव्य रोड शो किया. पलक्कड़ से बीजेपी ने कृष्णाकुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. पीएम के काफिले के दोनों तरफ में हजारों लोग जुटे. देखें 'एक और एक ग्यारह'.
लोकसभा के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन दक्षिण पर हैं, आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर है. यहां उन्होंने केरल के पलक्कड़ पहुंचे और रोड शो किया. PM मोदी का पलक्कड़ में रोड शो में भव्य स्वागत हुआ. देखें वीडियो..