scorecardresearch
 

केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, नए सीएम सतीशन ने दी मंजूरी

केरलम में 1 जून से दूध महंगा होने जा रहा है. राज्य की सहकारी डेयरी संस्था मिल्मा (MILMA) ने दूध की कीमत में ₹4 प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है. दाम बढ़ाने का फैसला पिछली सरकार ने मंजूर कर लिया था, लेकिन आचार संहिता के चलते लागू नहीं हो सका. नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने पर अब इसे लागू किया जा रहा है.

Advertisement
X
नई सरकार के आते ही मिल्मा ने दूध की कीमतें बढ़ाने का किया एलान (Photo: milma.com)
नई सरकार के आते ही मिल्मा ने दूध की कीमतें बढ़ाने का किया एलान (Photo: milma.com)

केरलम में रहने वाले लोगों के लिए 1 जून से दूध खरीदना थोड़ा महंगा हो जाएगा. राज्य की सहकारी डेयरी संस्था मिल्मा (MILMA) ने दूध की कीमत में ₹4 प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. यानी अब हर लीटर दूध के लिए लोगों को पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. यह फैसला 1 जून से लागू होगा.

दूध के दाम बढ़ने की जानकारी मिल्मा के चेयरमैन के एस मणि ने दी. उन्होंने बताया कि कीमत बढ़ाने का फैसला नया नहीं है. इसे पहले की सरकार ने भी मंजूरी दे दी थी, लेकिन उस समय चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका.

मिल्मा के मुताबिक, नई सरकार के काम संभालने के बाद बोर्ड ने इस मुद्दे पर फिर चर्चा की. विभाग के मंत्री को लेकर स्थिति साफ नहीं थी, इसलिए सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई. मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद दूध की कीमत बढ़ाने पर अंतिम फैसला ले लिया गया.

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर उठ रहे सवालों पर पशुपालन मंत्री बिंदु कृष्णा ने कहा कि यह फैसला पिछली सरकार के दौरान लिया गया था, जिसे बाद में लागू किया गया. मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मंत्रालय संभाला है और सरकार इस मामले की समीक्षा करेगी.

Advertisement

आखिर क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

मिल्मा का कहना है कि लंबे समय से दूध की कीमत बढ़ाने की मांग की जा रही थी. डेयरी सेक्टर से जुड़े खर्च बढ़ने और व्यवस्था को सुचारू तरीके से चलाने के लिए यह कदम जरूरी माना गया. चेयरमैन के.एस. मनी ने साफ किया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं. हालांकि, आम जनता के लिए यह खबर वाकई परेशान करने वाली है, क्योंकि रोजमर्रा के राशन में दूध सबसे जरूरी चीज है और इसका सीधा असर लोगों के घरेलू बजट पर पड़ने वाला है.

केरलम में मिल्मा के जरिए बड़ी संख्या में लोग सस्ते और भरोसेमंद दूध पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में कीमत बढ़ने का असर सीधे घर के बजट पर दिख सकता है. अब 1 जून से लोगों को दूध खरीदते समय हर लीटर पर ₹4 ज्यादा खर्च करने होंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement