scorecardresearch
 

कल्लाकुरिची पेरुमल मंदिर में SC श्रद्धालुओं ने की पूजा, पुलिस ने ताला तोड़कर कराई एंट्री

कल्लाकुरिची के कुराल गांव में स्थित पेरुमल मंदिर में अनुसूचित जाति समुदाय को पूजा करने की अनुमति दी गई है. हाल ही में आदि द्रविड़ समुदाय के लोगों ने मंदिर के अंदर पूजा की मांग की थी.

Advertisement
X
पेरुमल मंदिर में अनुसूचित जाति समुदाय को पूजा करने की अनुमति दी गई (Photo: ITG)
पेरुमल मंदिर में अनुसूचित जाति समुदाय को पूजा करने की अनुमति दी गई (Photo: ITG)

कल्लाकुरिची में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को मंदिर में प्रवेश करने और पूजा करने की अनुमति दने के लिए रात में मंदिर खोला गया. आदि द्रविड़ समुदाय के लोग पूजा के लिए मंदिर में प्रवेश चाहते थे, जबकि अन्य समुदाय ने इसका विरोध किया. पुलिस ने सुरक्षा के लिए 50 से अधिक कर्मियों को तैनात किया.

चिन्नसालेम के पास कुराल गांव में निजी जमीन पर पिछले 50 से ज्यादा सालों से पेरुमल का मंदिर स्थित है. 

लगभग दो साल पहले सरकार ने मंदिर का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था. अब तक आदि द्रविड़ समुदाय के लोग मंदिर के एंट्री गेट के बाहर से ही पूजा करते थे. हाल ही में, समुदाय के लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर पूजा करने की अनुमति मांगी और इसके लिए विरोध प्रदर्शन किया. कुछ लोगों का आरोप है कि आदि द्रविड़ समुदाय के लोगों ने मंदिर परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, TVK सरकार ने एक हफ्ते में 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

दोनों पक्षों के बीच विवाद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर आदि द्रविड़ समुदाय के लोगों को अंदर जाकर पूजा करने की अनुमति दी. हालांकि दूसरे समुदाय के लोगों ने इस कदम का विरोध किया. 

Advertisement

चिन्नसालेम के पास कुराल गांव में निजी जमीन पर पिछले 50 से ज्यादा सालों से स्थित पेरुमल का मंदिर को लेकर लंबे समय से आदि द्रविड़ समुदाय के लोग पूजा की मांग कर रहे थे. शनिवार रात मंदिर का ताला तोड़कर उन्हें पूजा करने की अनुमति दी गई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement