scorecardresearch
 
Advertisement

INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आगामी महारैली और मार्च को लेकर तैयारियां बेहद तेज हो गई हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस महा रैली का रूट और समय साझा किया है, जिसकी शुरुआत कनॉट प्लेस और मिंटो रोड जंक्शन से होकर अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक होगी. राहुल गांधी ने आम जनता और समर्थकों से इस मार्च में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है. इस विशाल आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर खुद सड़कों पर उतरे और अपनी पूरी शीर्ष अधिकारियों की टीम के साथ मिंटो ब्रिज से लेकर रामलीला मैदान तक के पूरे मार्ग का पैदल निरीक्षण किया.

Advertisement
Advertisement