scorecardresearch
 

जंतर-मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, संजय निरुपम बोले- विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे जंतर-मंतर पहुंचे, जहां कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. जंतर-मंतर पहुंचने पर उद्धव ठाकरे को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
X
संजय निरुपम ने बताया कि छात्रों के भावनात्मक प्रश्न पर विपक्षी दल अपनी राजनीति चमका रहे हैं. (Photo: PTI)
संजय निरुपम ने बताया कि छात्रों के भावनात्मक प्रश्न पर विपक्षी दल अपनी राजनीति चमका रहे हैं. (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने  NEET पेपर लीक के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है. इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. शरद पवार और अरविंद केजरीवाल के बाद अब ममता बनर्जी के भी जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचे.

उद्धव ठाकरे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्स पर लिखा कि 'लो, ये भी पहुंच गए फ़ुटेज लेने.' उन्होंने कहा कि आज विपक्षी पार्टियां बेहद कमजोर हो चुकी हैं और उनकी विश्वसनीयता खत्म गई है. आंदोलनों में केवल उनके कार्यकर्ता ही दिखाई देते हैं, जबकि आम नागरिकों का भरोसा उनसे दूर हो गया है.

यह भी पढ़ें: सरकार ने की सोनम वांगचुक से बातचीत की पहल, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की मुलाकात

निरुपम ने बताया कि छात्रों के इस भावनात्मक प्रश्न पर विपक्षी दल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं. कंधा छात्रों का है, बंदूक विपक्षी पार्टियों की और निशाना सरकार पर.  संजय निरुपम ने कहा, अंततः छात्रों का असली मुद्दा पीछे छूट जाएगा.

मंगलवार को सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले भी जंतर-मंतर पहुंची,  वहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

Advertisement

बता दें, नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला था. जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली. दिल्ली पुलिस ने बाद में जानकारी दी थी कि इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement