राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं. घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले में कार्रवाई कर रही है.
जयपुर में बस और ट्रक में भिड़ंत का एक मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा भांकरोटा पुलिया पर हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. ये तीन लोग कौन थे, अब तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, हादसे में 20 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. उनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है. CCTV फुटेज की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.