scorecardresearch
 

Homemade Dark Chocolate: घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी डार्क चॉकलेट, बेहद आसान है रेसिपी

Homemade Dark Chocolate: चॉकलेट खाने का मन हो तो अब बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कोको पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और शहद जैसी चीजों से आसानी से डार्क चॉकलेट बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर डार्क चॉकलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
सिर्फ 5 चीजों से घर पर बनाएं डार्क चॉकलेट (Photo- ITG)
सिर्फ 5 चीजों से घर पर बनाएं डार्क चॉकलेट (Photo- ITG)

Homemade Dark Chocolate: चॉकलेट का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. जब भी मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो कई लोगों के दिमाग में सबसे पहले चॉकलेट का ख्याल आता है. आजकल लोग डार्क चॉकलेट खाना भी काफी पसंद करते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाली कई चॉकलेट में चीनी और दूसरी चीजें ज्यादा मात्रा में हो सकती हैं. ऐसे में आप चाहें तो घर पर भी डार्क चॉकलेट बना सकते हैं.

घर पर डार्क चॉकलेट बनाने के लिए आपको बहुत चीजों की जरूरत नहीं होती. कोको पाउडर, कोकोआ बटर या नारियल तेल और मिठास के लिए शहद जैसी चीजों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. आप चाहें तो इसमें बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. इससे चॉकलेट का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि घर पर बनाते समय आप अपनी पसंद के हिसाब से मिठास तय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर डार्क चॉकलेट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1/2  कप कोको पाउडर

1/4 कप कोकोआ बटर या नारियल तेल

 3-4 बड़े चम्मच शहद या मेपल सिरप

1 छोटी चम्मच वेनीला एक्सट्रैक्ट

Advertisement

बादाम, काजू या अखरोट (स्वादानुसार)

डार्क चॉकलेट घर पर बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक पैन में कोकोआ बटर या नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर पिघला लें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह जले नहीं. अब इसमें धीरे-धीरे कोको पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठें न पड़ें.
  2. इसके बाद इसमें शहद या मेपल सिरप डालें. मिठास अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं. अब वेनीला एक्सट्रैक्ट मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें. अगर आपको चॉकलेट में क्रंच पसंद है, तो इसमें कटे हुए बादाम, काजू या अखरोट भी मिला सकते हैं.
  3. तैयार मिश्रण को चॉकलेट मोल्ड में डालें. अगर आपके पास मोल्ड नहीं है, तो किसी छोटी प्लेट या बर्तन में बटर पेपर बिछाकर भी मिश्रण डाल सकते हैं. इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जब चॉकलेट अच्छी तरह जम जाए, तो इसे निकालकर खाएं. बची हुई चॉकलेट को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें.

इन बातों का रखें ध्यान 
घर पर बनी डार्क चॉकलेट में भी कैलोरी और फैट होता है. शहद या मेपल सिरप डालने पर इसमें चीनी भी शामिल होती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं. ज्यादा कोको वाली चॉकलेट चुनें और इसे सेहत का पक्का इलाज न समझें. अगर आपको डायबिटीज है तो मिठास की मात्रा का खास ध्यान रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement