scorecardresearch
 

मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सुनील कोली की मर्सिडीज कार की टक्कर से मौत हो गई. हादसा निकी नगर इलाके में हुआ, जहां टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद हुआ है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस.(Photo: AI-generated)
फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस.(Photo: AI-generated)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की मर्सिडीज कार की टक्कर से मौत हो गई. हादसे के बाद लग्जरी कार का ड्राइवर मौके पर रुके बिना फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार को निकी नगर इलाके में हुई. मृतक की पहचान सुनील कोली के रूप में हुई है.

खड़ाकपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि सुनील कोली सुबह की सैर पर निकले थे, तभी तेज टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से भाग निकला. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील उछलकर सड़क किनारे बने सजावटी मेहराब की तरफ जा गिरे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे की तस्वीरें कैद हो गईं.

यह भी पढ़ें: ठाणे में ह्यूमन एग्स की अवैध बिक्री के मामले में ED की छापेमारी, 40 से ज्यादा महिलाओं के शोषण का शक

CCTV फुटेज से सामने आया हादसा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पहले सुनील की मौत को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि कहीं उन्हें कोई अचानक मेडिकल इमरजेंसी तो नहीं हुई थी. हालांकि, फुटेज सामने आने के बाद कार की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई.

Advertisement

फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि लग्जरी कार के चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस अब हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement