scorecardresearch
 

PM की सुरक्षा संभालने वाली SPG में बड़ा फेरबदल... बिहार कैडर के IPS अमित कुमार को मिली कमान, आलोक शर्मा की लेंगे जगह

भारत सरकार के सुरक्षा तंत्र और प्रशासनिक हलकों से एक बेहद हाई-प्रोफाइल नियुक्ति की खबर सामने आई है. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने बिहार कैडर के सीनियर IPS अफसर अमित कुमार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का नया डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है.

Advertisement
X
CRPF के स्पेशल DG अमित कुमार को मिली SPG की कमान.(Photo:ITG)
CRPF के स्पेशल DG अमित कुमार को मिली SPG की कमान.(Photo:ITG)

भारत की आंतरिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री की सुरक्षा अभेद्य रखने वाले सुरक्षा बल स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार की कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमिटी ने सीनियर आईपीएस अफसर अमित कुमार को एसपीजी का नया डायरेक्टर नियुक्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. अमित कुमार देश के सबसे VVIP सुरक्षा घेरे की रणनीति और कमान को संभालने जा रहे हैं.

नवनियुक्त डायरेक्टर अमित कुमार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1994 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं. एसपीजी का डायरेक्टर बनने से पहले वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में स्पेशल डीजी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर कई अहम ऑपरेशनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है.

आदेश के अनुसार, अमित कुमार पद संभालने की तारीख से ही 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD) के तौर पर तत्काल प्रभाव से एसपीजी में शामिल हो जाएंगे. इस हाई-प्रोफाइल नियुक्ति की संवेदनशीलता को देखते हुए  इस पद को अस्थायी रूप से पे-मैट्रिक्स के 'लेवल-16' तक अपग्रेड किया गया है.

मौजूदा चीफ आलोक शर्मा की लेंगे जगह
IPS अमित कुमार एसपीजी के वर्तमान डायरेक्टर आलोक शर्मा की जगह लेंगे. यूपी कैडर के 1991 बैच के IPS आलोक शर्मा का एसपीजी डायरेक्टर के रूप में कार्यकाल अगले साल 31 मार्च 2027 को पूरा हो रहा है. अमित कुमार को अभी से ओएसडी के तौर पर सुरक्षा तंत्र की बारीकियों को समझने के लिए एसपीजी में तैनात कर दिया गया है, ताकि वे आलोक शर्मा के रिटायर्ड या कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्ण रूप से कार्यभार संभाल सकें.

Advertisement

क्या है SPG और कितनी बड़ी है इसकी जिम्मेदारी?
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) भारत की सबसे विशिष्ट और अत्याधुनिक सुरक्षा एजेंसियों में से एक है. इसकी स्थापना देश में हुए भीषण हादसों और सुरक्षा खतरों को देखते हुए संसद के एक विशेष कानून 'SPG एक्ट, 1988' के तहत की गई थी.

बता दें कि यह स्पेशल फोर्स सिर्फ और सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके बेहद करीबी परिवार के सदस्यों को हर पल और बेहद नजदीक से अचूक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है. सुरक्षा के इस सर्वोच्च स्तर में अत्याधुनिक हथियारों, खुफिया इनपुट्स और देश के सबसे चुनिंदा कमांडो शामिल होते हैं. ऐसे में इस बल के डायरेक्टर का पद देश के सबसे जिम्मेदारी भरे पदों में से एक माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement