scorecardresearch
 

गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट? इन ट्रेनों में करें ट्राई, रेलवे चला रहा समर स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ रहती है. ऐसे में रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों चलाने का फैसला किया है. इसी कड़ी में ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

Advertisement
X
गर्मी की छुट्टियों में रेलवे चला रहा समर स्पेशल ट्रेन (Photo: Representational)
गर्मी की छुट्टियों में रेलवे चला रहा समर स्पेशल ट्रेन (Photo: Representational)

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है. इस दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है. इन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है. लोगों को यात्रा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

यही वजह है कि हर साल गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का चलाता है. ताकि यात्री सुविधाजनक तरीके से आवागमन कर सकें. ऐसे में रेलवे ने नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है.

इन समर स्पेशल ट्रेनों के बारे में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों चलाने का फैसला किया है. इसी कड़ी में नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के बीच एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. ताकि गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को सफर करने में सुविधा हो.

Advertisement

ट्रेनों की लिस्ट, रूट,स्टॉपेज और टाइमिंग:

गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल- सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 21.05 बजे हाजीपुर, 22.10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगूसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03.45 बजे सहरसा रूकते हुए 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2025 तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे खुलकर 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी,11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगुसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल- अररिया कोर्ट-पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 00.30 बजे हाजीपुर, 03.45 बजे शाहपुर पटोरी, 04.45 बजे बरौनी, 05.18 बजे बेगूसराय, 05.53 बजे खगड़िया, 06.05 बजे मानसी, 07.10 बजे नवगछिया, 10.50 बजे कटिहार,12.18 बजे पूर्णिया, 13.13 अररिया कोर्ट एवं 13.48 बजे फारबिसगंज रूकते हुए 15.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी.

Advertisement

वापसी में, गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक (24 मई को छोड़कर) सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलकर 19.03 बजे फारबिसगंज, 19.43 बजे अररिया कोर्ट, 20.48 बजे पूर्णिया, 21.50 बजे कटिहार, 22.45 बजे नवगछिया, अगले दिन 00.13 बजे मानसी, 00.25 बजे खगड़िया, 01.00 बजे बेगूसराय, 02.30 बजे बरौनी, 03.30 बजे शाहपुर पटोरी, 04.55 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल- मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जं.-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखपत्तनम के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल, 2025 को (प्रत्येक गुरूवार) को सहरसा से 20.25 बजे खुलकर 20.43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 22.23 बजे मानसी, 22.43 बजे खगड़िया, 23.38 बजे बेगूसराय, शुक्रवार को 00.15 बजे न्यू बरौनी जं., 02.30 बजे किउल, 03.25 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 22.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई 2025 को (प्रत्येक रविवार) को यशवंतपुर से 07.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 04.00 बजे झाझा, 04.50 बजे किउल, 06.25 बजे न्यू बरौनी जं., 06.58 बजे बेगूसराय, 07.40 बजे खगड़िया, 08.13 बजे मानसी, 09.00 बजे सिमरी बख्तिायारपुर रूकते हुए 11.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement