scorecardresearch
 

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ, आज गुजरात के इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट है. नई दिल्ली में भी बारिश देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं मौसम का हाल.

Advertisement
X
IMD Rainfall Alert (Representational Image)
IMD Rainfall Alert (Representational Image)

देश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत में 17 सितंबर और पश्चिमी भारत में 18 सितंबर तक बारिश देखने को मिलेगी. गुजरात और महाराष्ट्र में आनेवाले दिनों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश देखी जाएगी. 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 16 सितंबर को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली के इलाकों में आज मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज लखनऊ में हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 

महाराष्ट्र के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को पूरे महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रविवार और सोमवार को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा. वहीं, मुंबई की बात करें तो शनिवार, रविवार और सोमवार को गरज के साथ भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

Advertisement

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement