scorecardresearch
 

हैदराबाद: पति के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को रोकने के लिए महिला ने की खास पूजा- Video

हैदराबाद में एक महिला ने पति का कथित अफेयर खत्म कराने के लिए मंदिर में खास पूजा-अर्चना की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
महिला की अनोखी पूजा देखकर मंदिर में मौजूद लोग परेशान हो गए. (Photo: Screengrab)
महिला की अनोखी पूजा देखकर मंदिर में मौजूद लोग परेशान हो गए. (Photo: Screengrab)

हैदराबाद के सूर्यगिरी एल्लम्मा मंदिर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. मंदिर में एक महिला ने अपने पति के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को खत्म कराने की मन्नत के साथ विशेष पूजा-अर्चना की. महिला ने यह सोचकर पूजा किया कि इस पूजा के जरिए उसके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला मंदिर परिसर में तस्वीरों, पवित्र धागों, हल्दी, कुमकुम और अन्य पूजा सामग्री का इस्तेमाल करते हुए विशेष अनुष्ठान करती दिखाई दे रही है. 

वीडियो में वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करती नजर आ रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे देखते दिखाई देते हैं.

हैरान रह गए लोग!

मंदिर में मौजूद कई श्रद्धालु इस तरह की पूजा को देखकर हैरान रह गए. घटना की चर्चा मंदिर परिसर से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई, जहां लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मंदिर प्रबंधन को जब इस पूजा के बारे में जानकारी मिली तो कर्मचारियों ने महिला से बातचीत की. इसके बाद महिला को मंदिर परिसर छोड़ने के लिए कहा गया. 

Advertisement

हालांकि, इस मामले में मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement