scorecardresearch
 

औली में सड़कों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर, भारी संख्या में पहुंचे सैलानी, कई जगह फंसी गाड़ियां

पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर देखने को मिल रही है. औली में बर्फबारी के कारण लोगों को टूरिस्ट गाड़ियां नहीं मिल रही हैं. वहीं, कई टूरिस्ट गाड़ियों का इंतजार किए बिना ही औली की वादियों में घूमने निकल रहे हैं, उनका जोश हाई दिख रहा है.

Advertisement
X
Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

औली में बर्फबारी एक से डेढ़ फीट के आस-पास हो गई है जिसके चलते सड़कों में कई जगहों पर गाड़ियां फंस गई हैं. टूरिस्ट की गाड़ियां चलना दूभर हो रहा है. जगह-जगह पर गाड़ियों के रुकने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इन सड़कों पर सिर्फ फोर बाई फोर की गाड़ियां ही चल पा रही हैं. जिन टूरिस्ट को गाड़ियां नहीं मिल रही हैं, वह पैदल ही घूमने के लिए निकल पड़े हैं. मौसम विभाग (IMD) ने जिस तरीके की जानकारी दी है कि अगले कुछ दिन औली में धूप ऐसे ही खिली रहेगी. रास्ता खराब होने के चलते टूरिस्ट को आने जाने में दिक्कत हो रही है. इसके बाद भी इस इलाके में टूरिस्ट का जोश हाई है. वह या तो पैदल या फिर 4/4 की गाड़ियों को किराए पर लेकर आ रहे हैं. इसके साथ ही रेट भी ज्यादा हैं. उसके बावजूद भी लोग भारी संख्या में पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं.

UTTRAKHAND WEATHER

रास्तों में कई जगहों पर गाड़ियां फंसी
जोशीमठ से औली की तरफ आने वाले रास्तों में जगह-जगह पर गाड़ियां फसी हैं. टूरिस्ट या तो धक्का देकर उनको बाहर निकल रहे हैं या फिर लोकल लोगों की हेल्प ले रहे हैं जिसके चलते मूवमेंट काफी बाधित है. एक टूरिस्ट ने बताया कि लोकल गाड़ी बुक करने पर  ₹4000 के आस-पास मांग रहे हैं. इसके कारण वहां आए टूरिस्ट को दिक्कत हो रही है.

टूरिस्ट से अलग-अलग जगह पर बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि परेशानियों के बावजूद उनका जोश हाई है. औली में एक से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी हुई है. औली के आर्टिफिशियल लेक के पास लोगों का भारी जमावड़ा है. नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग पहुंचे हैं. यहां पहुंचे लोग बर्फ का भी लुत्फ उठा रहे हैं.

Advertisement

सड़कों से बर्फ को हटाया जा रहा
वहीं, कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी के बाद सभी सड़कों से बर्फ हटाया जा रहा है और सड़कों को यातायात के काबिल भी बनाया जा रहा है. इस बीच सड़कों पर फिसलन से बचने के लिए सड़कों पर नमक भी छिड़का जा रहा है. श्रीनगर में तापमान में गिरावट के कारण शीतलहर जारी है. IMD के अनुसार तापमान गिरकर -0.2 डिग्री पर पहुंच गया है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement