scorecardresearch
 

वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों को मुफ्त रेल यात्रा की सौगात, माता-पिता को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश

वीरता पुरस्कार से सम्मानित जांबाजों के साथ ही उनके जीवनसाथी और माता-पिता को भी जिंदगी भर मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी. पहले यह सुविधा परमवीर चक्र समेत केवल छह पदक विजेताओं को ही मिलती थी.

Advertisement
X
जीवनसाथी को पुनर्विवाह तक मिलेगा लाभ (Photo: ITG)
जीवनसाथी को पुनर्विवाह तक मिलेगा लाभ (Photo: ITG)

भारत सरकार ने वीरता पदक विजेताओं को बड़ा तोहफा दिया है. सेना, नौसेना और वायुसेना मेडल से सम्मानित जवानों के साथ ही उनके माता-पिता और जीवनसाथी को भी सरकार ने जीवन भर मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा देने का सरकार ने ऐलान कर दिया है. सरकार की ओर से गुरुवार को इस संबंध में ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है.

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित जांबाज जवानों के माता-पिता, उनके जीवनसाथी जिंदगी भर भारतीय रेलवे की ट्रेन में फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी, एसी चेयर कार में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. विधवा और विधुर अगर फिर से शादी करते हैं, तो इसके बाद उनको इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा. वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों के परिजन एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर नहीं मिलेगा रिफंड... भारतीय रेलवे ने बदले कैंसिलेशन और बोर्डिंग नियम

गौरतलब है कि सेना के जांबाज जवानों को भारतीय रेल में मुफ्त यात्रा की सुविधा पहले भी मिलती थी. पहले आजीवन बिना किसी शुल्क का भुगतान किए रेल यात्रा की सुविधा केवल छह वीरता पुरस्कारों से सम्मानित जवानों और उनके परिजनों को ही मिलती थी. जिंदगी भर मुफ्त रेल यात्रा की श्रेणी में पहले परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र के विजेता ही आते थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बाहर इनकी बात अलग, सदन में कुछ और...', लोकसभा में पप्पू यादव पर बोले रेल मंत्री

भारत सरकार की ओर से जारी किए इस नए आदेश के बाद अब थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक से सम्मानित जांबाज भी इस सुविधा के दायरे में आ सकेंगे. जवानों के साथ ही उनके परिजनों को भी मुफ्त रेल यात्रा के दायरे में लाए जाने को सेना का मनोबल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement