FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावों और गलत लेबलिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 150 से ज्यादा कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं. इसमें Nestle India, रेड बुल इंडिया, मॉनस्टर एनर्जी, फ्लिपकार्ट मिनट्स, एमेजॉन नाऊ जैसी कंपनियां शामिल हैं.
FSSAI इस समय भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और गलत लेबलिंग को लेकर सख्ती बरत रही है. FSSAI की खास नजर एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेजे जा रहे उत्पादों पर है. पेप्सिको, रेड बुल इंडिया, मॉन्सटर एनर्जी, हेल एनर्जी, Diageo और Pernod Ricard जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है. एनर्जी ड्रिंक ब्रांड FSSAI की रडार पर हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पहले भी'एनर्जी ड्रिंक' के नाम से बेचे जा रहे प्रोडक्ट की ब्रांडिंग और भ्रामक दावों को लेकर छह प्रमुख कंपनियों को नोटिस जारी किया था. इन कंपनियों पर उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और प्रचार में ऐसे दावे करने का आरोप है, जो खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार नहीं हैं. अब एक बार फिर FSSAI ने इन कंपनियों को नोटिस भेजा है.
वहीं, खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई उत्पाद जब्त भी किए गए हैं. अन्य कंपनियों की बात करें तो Flipkart Minutes और एमेज़न नाऊ को 12 नोटिस भेजे गिए हैं. एमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है. वहीं, Domino’s के 5 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत सब बैन
58 इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में भी गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद FSSAI ने उन्हें नोटिस जारी किया है. Domino's, KFC, पिज्ज़ा हट, कोस्टा कॉफी जैसे कई फूड सर्विस आउटलेट्स को नोटिस भेजे गिए हैं. इसके अलावा, प्रोडक्ट में कैलरी की गलत जानकारी देने पर भी नोटिस भेजे गए हैं. FSSAI की यह कार्रवाई सिर्फ एनर्जी ब्रांड और खाद्य प्रतिष्ठानों तक ही सीमित नहीं है. मैरियट, हिल्टन, हयात, रैडिसन, फोर सीजन्स और शांगरी-ला जैसे होटलों के प्रतिष्ठानों को भी नोटिस भेजे गिए हैं.