scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, केरलम के 8 जिलों में रेड अलर्ट, जानें मौसम

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, केरलम के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
X
बिहार में 1 से 5 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. (Photo: PTI)
बिहार में 1 से 5 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. (Photo: PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं.

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है. ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज होगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा.

वहीं, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं. रविवार 2 अगस्त को दिल्ली में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही IMD ने सोमवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: जर्जर इमारतें, बदहाल टॉयलेट और मंडराता खतरा... UP के सरकारी स्कूलों का रियलिटी चेक

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. वहीं बिहार में 1 से 5 अगस्त और ओडिशा में 2 से 5 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Advertisement

केरलम के आठ जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को केरलम के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. कल रात राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी है. वहीं, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

रेड अलर्ट केवल कुछ घंटों के लिए है. केरलम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, आने वाले घंटों में बारिश कम हो जाएगी.

बता दें, रेड अलर्ट को सबसे गंभीर अलर्ट माना जाता है. जब मौसम बहुत खतरनाक होता है और जान-माल का नुकसान होने की संभावना होती है, तब लाल अलर्ट जारी होता है. वहीं, ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement