scorecardresearch
 

हिंसा, पथराव और तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR, कई हिरासत में

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की तैयारी शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं पर पुलिस एक्शन लेने की तैयारी कर रही है (Photo- PTI)
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं पर पुलिस एक्शन लेने की तैयारी कर रही है (Photo- PTI)

दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी. इनमें पथराव, पुलिसकर्मियों पर हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप शामिल होंगे.

सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई हुई.

कई लोगों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संसद मार्ग थाना क्षेत्र के आसपास कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. प्रदर्शन के दौरान खड़ी निजी और सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है ताकि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. सूत्रों ने बताया कि मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनकी भूमिका के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगीय दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले में एक से अधिक एफआईआर दर्ज की जाएंगी. अलग-अलग घटनाओं, जैसे पथराव, पुलिसकर्मियों पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़ और अन्य हिंसक गतिविधियों के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज किए जाएंगे.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और उपलब्ध वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement