scorecardresearch
 

JNU प्रोफेसर ने आरोपों को नकारा, BJP की महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलने पहुंची

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया है और कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है. वहीं, बीजेपी की महिला सांसद अकोइजम के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठा रही हैं.

Advertisement
X
अकोइजम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा (File photo: PTI)
अकोइजम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा (File photo: PTI)

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी बर्खास्तगी को लेकर सवाल उठाए हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया था. अकोइजम ने इस कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया है. 

वहीं, बीजेपी की महिला सांसद दिल्ली में अकोइजम के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस मामले पर लोकसभा और राज्यसभा की बीजेपी की महिला सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने भी पहुंच गई हैं.

बता दें, अकोइजम पर लगे आरोपों को JNU की आंतरिक शिकायत समिति ने सही पाया था. जिसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया था. लेकिन अकोइजम ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए यूनिवर्सिटी पर तय प्रक्रियाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें कमेटी की रिपोर्ट का जवाब तक देने का मौका नहीं दिया गया.

उन्होंने कहा, "यह सिर्फ मुझे परेशान करने की कोशिश है." उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी अपने कामों की न्यायिक जांच से बचने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस सांसद अकोइजम ने कहा कि यूनिवर्सिटी के इस मामले को संभालने के तरीके को वे कोर्ट में चुनौती देंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट के बीच एक्टिव हुआ पाकिस्तानी टूलकिट, राहुल गांधी को लेकर फैलाया यह झूठ 

उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की जब बारीकी से जांच होगी तो उत्पीड़न के आरोपों की सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी. 

सोमवार को भी बीजेपी की महिला विंग ने अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया था. आज भी बीजेपी की महिला सांसद इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी की भी आलोचना की और सवाल पूछा कि वह महिलाओं की गरिमा के लिए कब आवाज़ उठाएंगे और शिकायत करने वालों को न्याय दिलाने की ज़िम्मेदारी कब लेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement