scorecardresearch
 

सरकार ने मान ली CJP की ये मांग, अब जेपी नड्डा के घर नहीं होगी मीटिंग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि सरकार उनकी न्यूट्रल जगह पर बातचीत की मांग मान गई है. आज कांस्टीट्यूशन क्लब में दोनों पक्षों के बीच बैठक होगी, जिसमें CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अपनी चार प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखेगी.

Advertisement
X
CJP प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मीटिंग कांस्टीट्यूशन क्लब में होगी. (Photo: PTI)
CJP प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मीटिंग कांस्टीट्यूशन क्लब में होगी. (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध के बीच बातचीत का रास्ता खुलता दिखाई दे रहा है. CJP ने दावा किया है कि सरकार ने उनकी न्यूट्रल वेन्यू पर बैठक की मांग स्वीकार कर ली है. दोनों पक्षों के बीच आज 24 जुलाई को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बातचीत होगी.

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने न्यूट्रल वेन्यू पर बातचीत करने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसका वे स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी सभी प्रमुख मांगों को पहले की तरह मजबूती से सरकार के सामने रखेगी.

यह भी पढ़ें: ये कैसी कार्रवाई? आंदोलन के बीच शिक्षा सचिव के ट्रांसफर से क्या पेपर लीक पर तय होगी जवाबदेही

वहीं, CJP की प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि सरकार न्यूट्रल जगह पर मिलने के लिए तैयार हो गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी चार प्रमुख मांगों पर कायम है. इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित परिवारों को मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेना और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं.

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

Advertisement

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन का अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अस्पताल में जूस पीकर अनशन तोड़ा. वांगचुक ने कहा था कि अगर सरकार प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करने और दंडात्मक कार्रवाई से बचने का भरोसा देती है तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे.

यह भी पढ़ें: CJP Nationwide Protest Live: दिल्ली से जयपुर तक सड़कों पर उतरे छात्र, जंतर-मंतर पर सुबह से जुटने लगी भीड़

CJP ने सोनम वांगचुक क अनशन खत्म करने का स्वागत किया

CJP के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वांगचुक ने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोरने का काम किया. अब सभी की नजर आज होने वाली सरकार और CJP की बैठक पर है. माना जा रहा है कि इस बातचीत में आंदोलन की प्रमुख मांगों पर चर्चा होगी और गतिरोध खत्म करने की दिशा में कोई ठोस रास्ता निकल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement