scorecardresearch
 

बजट सत्र: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए BJP ने कसी कमर! जारी किया व्हिप

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

Advertisement
X
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए BJP ने जारी किया व्हिप. (File photo: ITG)
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए BJP ने जारी किया व्हिप. (File photo: ITG)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (no-confidence motion) को लेकर पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. व्हिप में सांसदों को बुधवार को पूरे दिन सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और सरकार के पक्ष का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है.

बीजेपी संसदीय दल के मुख्य व्हिप डॉ. संजय जायसवाल द्वारा हस्ताक्षरित इस तीन लाइन व्हिप में कहा गया है कि 11 मार्च को लोकसभा में कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण विधायी कार्य पारित किए जाएंगे. इसलिए सभी बीजेपी सांसदों को सदन में पूरे दिन मौजूद रहना अनिवार्य है और वो सरकार के रुख का मजबूती से समर्थन करें. व्हिप में स्पष्ट रूप से लिखा है कि सांसद पूरे दिन सदन में रहकर सरकार का पक्ष मजबूत करें.

सुबह से ही सदन में डटे रहने का निर्देश

बीजेपी के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल की ओर से जारी किए गए तीन लाइन के व्हिप में स्पष्ट किया गया है कि सांसदों की उपस्थिति केवल औपचारिक नहीं, बल्कि सकारात्मक रूप से सरकार के स्टैंड का समर्थन करने के लिए होनी चाहिए. संसदीय नियमों के तहत व्हिप का उल्लंघन करने पर सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.


बीजेपी ने अपने पत्र में 11 मार्च के कार्यों को अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य की श्रेणी में रखा है. सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर के पद को लेकर होने वाली ये प्रक्रिया काफी संवेदनशील मानी जा रही है. पार्टी नेतृत्व ने अपने सभी सदस्यों को सुबह से ही सदन में डटे रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या विपक्ष के दांव का जवाब दिया जा सके.

Advertisement

10 घंटे होनी है चर्चा

ये व्हिप ऐसे वक्त जारी किया गया है जब लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष (मुख्य रूप से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी आदि सहित इंडिया गठबंधन) द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है. विपक्ष ने स्पीकर पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने, विपक्षी सदस्यों की आवाज दबाने और सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया है. इस प्रस्ताव पर कम से कम 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. इस प्रस्ताव पर करीब 10 घंटे चर्चा होनी है.

वहीं, लोकसभा में जारी चर्चा को देखें तो आज समय से तय वक्त तक संसद चले, तो तब कुल साढ़े चार घंटे ही चर्चा हो सकती है. इसके बाद संसद का समय बढ़ाया जा सकता है, लेकिन सरकार का प्लान होगा कि बुधवार को चर्चा का जवाब दिया जाए और इसी दिन वोटिंग करा ली जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए व्हिप जारी किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement