scorecardresearch
 

नोएडा-गुड़गाव के बाद अब भिवाड़ी में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाए डंडे, महिलाओं के साथ भी हाथापाई

राजस्थान के भिवाड़ी में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने डंडे बरसाकर उन्हें काबू करने की कोशिश की. इस दौरान कुछ युवाओं को हिरासत में भी लिया गया.

Advertisement
X
भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. (Photo: PTI)
भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर भिवाड़ी में प्रदर्शन कर रही महिलाओं और लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़क पर लेटी महिलाएं व लोग, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया वीडियो आया सामने.

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब राजस्थान के भिवाड़ी में भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. भिवाड़ी स्थित चौपांकी इंडस्ट्रियल एरिया के सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में सड़क पर उतरे कर्मचारी का जब प्रदर्शन उग्र हो गया है. जिसके बाद उनको हटाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसा दिए. 

इस दौरान कुछ युवाओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लगातार बातचीत का दौर जारी है. कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल इंडस्ट्रियल यूनिट के मैनेजमेंट से बात कर रहा है और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान निकलेगा जाएगा.

भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि सुप्राजीत लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया में केबल बनाने का काम होता है. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सुबह अचानक करने पर बैठ गए. इस दौरान कुछ कर्मचारी धरना स्थल से उठकर सड़क पर आने लगे और सड़क जाम करने लगे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. 

Advertisement

भारी सुरक्षा बल मौके पर तैनात

पुलिसकर्मियों ने उनको समझाने की कोशिश की और जाम लगाने से भी रोका. इस दौरान हंगामा कर रहे कुछ युवाओं को हिरासत में लिया गया है. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल इंडस्ट्रियल यूनिट के मैनेजमेंट से बातचीत कर रहा है. इस बीच भारी सुरक्षा बल मौके पर तैनात किया गया है. 

सड़क पर बैठे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और डंडे बरसाए. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना के वीडियो बनाए, जिसमें पुलिस कर्मी उनसे बहस करते हुए भी दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: UP, हरियाणा के बाद अब राजस्थान में भी प्राइवेट कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प... लाठीचार्ज

महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई

घटना के बाद से मौके पर तनाव के हालत बने हुए है. भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. वहीं, कर्मचारियों पर डंडे बरसाने का वीडियो भी सामने आया है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस जब कुछ युवकों को हिरासत में लेने लगी, तो महिलाओं ने इसका विरोध किया.

इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच भी हल्की धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई. मौके पर तनाव की हालत बनी हुई है. पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की जबरदस्ती और बल प्रयोग की घटना से इनकार किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement