scorecardresearch
 

'बीमारी रूट में, इलाज फ्रूट का हो रहा है', PM मोदी के ऐलान पर अखिलेश का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के दोषियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया. इस पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 'बीमारी ROOT में है और इलाज FRUIT का हो रहा है.'

Advertisement
X
पेपर लीक पर सरकार के एक्शन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. (Photo-ITG)
पेपर लीक पर सरकार के एक्शन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. (Photo-ITG)

पेपर लीक के मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जब बीमारी ROOT में है तो FRUIT के इलाज से कोई नहीं माननेवाला. देश में हर समस्या की एक ही जड़ है, जो गई अड़ है : नाम तो सुना होगा 'BJP'. NO FAST TRACK; BJP GO BACK!"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर बड़ा फैसला घोषित किया था. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके. प्रधानमंत्री ने संबंधित विभागों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें: मुंह पर चोट, जूता गायब-गंदे कपड़े... चर्चा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के धरने की PHOTOS

Advertisement

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य और उनका हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने लिखा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों पर सीधा हमला हैं और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे मामलों में न्याय में देरी न हो. इसी उद्देश्य से विशेष अदालतों का गठन किया जाएगा, जिससे दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

सरकार की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही एक नया और अधिक सख्त कानूनी ढांचा भी लाया जा सकता है. प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद विपक्ष ने सरकार की मंशा और अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अखिलेश यादव का ताजा बयान इसी राजनीतिक टकराव की कड़ी माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement