scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

देश में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ गए हैं, जो आज से लागू हो गए हैं. ईरान संकट के चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इस फैसले के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये हो गई है.

Advertisement
X
तीन महीनों में दूसरी बार बढ़े रसोई गैस के दाम (File Photo)
तीन महीनों में दूसरी बार बढ़े रसोई गैस के दाम (File Photo)

महंगाई की मार से लेकर खेल के मैदान तक, देश-दुनिया की बड़ी पर नजर डालें तो आज से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है. उधर कूटनीतिक मोर्चे पर नेपाल ने भारत को अपना सबसे खास पार्टनर बताया, तो बंगाल में टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर उनकी ही विधानसभा में अंडों से हमला हो गया. टेक जगत की बात करें तो मेटा ने भारत में ₹299 का इंस्टाग्राम प्लस प्लान लॉन्च किया है. खेल के मैदान से भी बड़ी खबरें हैं. बीसीसीआई ने 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के साथ उनके माता-पिता को भी इंग्लैंड भेजने का फैसला किया, फीफा वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका ने इराक के स्टार फुटबॉलर को एयरपोर्ट पर 7 घंटे हिरासत में रखा और टेनिस में 19 साल की मीरा आंद्रीवा नई फ्रेंच ओपन चैंपियन बन गई हैं. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

रसोई गैस 29 रुपये महंगी हुई, दिल्ली में अब 942 रुपये का मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर

देश में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है जो कि आज से लागू हो गई है. तीन महीनों में दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी के पीछे ईरान संकट है. बताया गया है कि सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमतों से जूझना पड़ रहा है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत अब ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है.

नेपाल ने भारत को बताया सबसे खास पार्टनर, जयशंकर बोले-अब बदलाव का मौका

दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और एस जयशंकर की अहम बैठक हुई. इस बैठक में नेपाल ने भारत को अपना सबसे खास पार्टनर बताते हुए पुरानी कड़वाहट भूलकर आगे बढ़ने की बात कही. वहीं, जयशंकर ने साफ किया कि दोनों देशों के रिश्तों को स्टार्टअप और एआई जैसे नए क्षेत्रों में ले जाने का यही सबसे सही मौका है.

Advertisement

TMC विधायक मदन मित्रा पर अपनी ही विधानसभा में हमला, गुस्साई भीड़ ने फेंके अंडे, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. मदन मित्रा अपनी ही विधानसभा क्षेत्र कमारहाटी में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उग्र भीड़ ने उन पर अंडों से हमला कर दिया. इस हंगामे के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा.

Meta का बड़ा ऐलान, भारत में इंस्टाग्राम प्लस प्लान लॉन्च, इतनी है कीमत

Meta ने अब इंस्टाग्राम प्लस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश कर दिया है, जिसकी कीमत भारत में 299 रुपये मंथली है. इंस्टाग्राम प्लस के तहत कई खास फीचर्स स्टोरीज से जुड़े हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स आसानी से किसी दूसरे शख्स की स्टोरी का सीक्रेट प्रीव्यू देख सकेंगे. साथ ही सब्सक्राइबर ये भी जान सकेंगे कि कितने लोगों ने उनकी स्टोरी को दोबारा देखा है.

'वह अभी बच्चा है'... वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा फैसला, माता-पिता भी जाएंगे इंग्लैंड

BCCI ने महज़ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए विशेष व्यवस्था की है. इस व्यवस्था के तहत आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव के साथ उनके माता-पिता भी जा सकेंगे, ताकि वह विदेशी परिस्थितियों और सीनियर टीम के माहौल में आसानी से तालमेल बिठा सकें. बता दें कि वैभव ने IPL 2026 के 16 मैचों में सबसे अधिक  776 रन बनाए थे.

Advertisement

FIFA World Cup: इराक के स्टार फुटबॉलर को अमेरिका ने एयरपोर्ट पर किया डिटेन, सात घंटे बाद छोड़ा

FIFA वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका में इराकी टीम को झटका लगा है. अमेरिका पहुंचने पर इराक के स्टार स्ट्राइकर आयमेन हुसैन को हिरासत में लिया गया और एयरपोर्ट पर उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ के बाद देश में एंट्री की इजाजत दी गई. वहीं इराक की टीम के फोटोग्राफर तलाल सलाह को 10 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने के बाद देश में एंट्री नहीं दी गई.

टेनिस जगत को मिली नई स्टार... 19 साल की मीरा एंड्रीवा बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन, जीता पहला ग्रैंड स्लैम

फ्रेंच ओपन 2026 के महिला सिंगल्स के फाइनल में रूस की 19 साल की मीरा आंद्रीवा ने पोलैंड की माया ख्वालिन्स्का को 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया. इसी के साथ मीरा 1992 के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं. 1992 में मोनिका सेलेस ने 18 साल की उम्र में यह खिताब जीता था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement