scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है. पाकिस्तान ने 28 जून को अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की. भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं.

Advertisement
X
भारत ने पाकिस्तान की निंदा की. (Photo: PTI)
भारत ने पाकिस्तान की निंदा की. (Photo: PTI)

भारत सरकार ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कड़े शब्दों में निंदा की. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दूसरी बार राज्यसभा में विपक्ष का नेता यानी LoP नियुक्त किया गया. इन खबरों के अलावा, कांग्रेस सांसदों के दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में हाउस अरेस्ट कर लिया गया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

'बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया...', भारत ने अफगानिस्तान पर PAK हमले की निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है. पाकिस्तान ने 28 जून को अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की. भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं. इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की मौतें हुईं. 

मल्लिकार्जुन खड़गे दोबारा चुने गए राज्यसभा में LoP, आठ राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत आठ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने सोमवार को शपथ ली. मल्लिकार्जुन खड़गे को दूसरी बार राज्यसभा में विपक्ष का नेता यानी LoP नियुक्त किया गया. खड़गे ने कहा कि वे सरकार को जवाबदेह ठहराने के साथ सदन में जनता की चिंताओं, आकांक्षाओं और आवाज़ को ईमानदारी व दृढ़ विश्वास के साथ उठाते रहेंगे.

Advertisement

दिल्ली की वोटर लिस्ट का SIR मंगलवार से होगा शुरू, 13,000 BLO करेंगे सर्वे

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई. बूथ लेवल अधिकारी यानी B L O घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फ़ॉर्म देंगे. राजधानी में 1 करोड़ 45 लाख से ज़्यादा पंजीकृत मतदाता, 13 हजार 33 पोलिंग बूथ और इतने ही B L O तैनात हैं. विभिन्न दलों ने 32 हजार 429 पोलिंग एजेंट भी नियुक्त किए हैं.

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय अयोध्या में हाउस अरेस्ट, कांग्रेस सांसदों के दौरे से पहले बड़ा एक्शन

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर सियासत तेज़ है. कांग्रेस सांसदों के दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में हाउस अरेस्ट कर लिया गया. कांग्रेस का सांसदों और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने वाले थे. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में सांसद और विधायक शामिल हैं.

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

चीन ने दुनिया के सबसे ऊंचे डैम के शुआंगजियांगकोउ हाइड्रोपावर स्टेशन की पहली यूनिट को बिजली ग्रिड से जोड़ दिया है. सिचुआन प्रांत में बने इस प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 20 लाख किलोवॉट है. इससे हर साल औसतन 7.7 अरब यूनिट बिजली बनेगी और यांग्त्जे नदी के ऊपरी हिस्से में बाढ़ का ख़तरा कम करने में भी मदद मिलेगी. यह डैम 315 मीटर ऊंचा है.

Advertisement

महाराष्ट्र: मॉनसून में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, मछुआरों को 50 हजार रुपये देगी सरकार!

महाराष्ट्र सरकार ने मॉनसून के दौरान मछली पकड़ने पर लगा वार्षिक प्रतिबंध अब 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है. साथ ही सरकार प्रभावित मछुआरों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रही है. मछली पालन मंत्री नितेश राणे ने यह फ़ैसला मछलियों के स्टॉक, समुद्री प्रजातियों के प्रजनन और टिकाऊ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए लिया है.

...जब इस क्रिकेटर की बेवफाई ने मचाया तूफान, लीक कर दिया था पत्नी का सीक्रेट VIDEO

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या आज 57 साल के हो गए. 1990 के दशक में उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से खेल की सोच बदल दी. 1996 वर्ल्ड कप में उनकी धमाकेदार पारियों ने श्रीलंका को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने ओडीआई क्रिकेट में 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं. 

Ikka Trailer: सनी देओल की दहाड़, अक्षय खन्ना का मास्टर-क्लास, दिलचस्प है नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का ट्रेलर

सनी देओल OTT पर फ़िल्म 'इक्का' से डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कोर्टरूम ड्रामा इस फ़िल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. फ़िल्म में सनी एक वकील की भूमिका में हैं. अक्षय खन्ना, दीया मिर्ज़ा और तिलोत्तमा शोम भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे. 'इक्का' 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Advertisement

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में Red Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए अगले कुछ दिनों तक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मुंबई में शुक्रवार तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पालघर जिले में आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.

नीमच में बना दुनिया का सबसे सस्ता 'वैनिला सोलर' प्रोजेक्ट... महज ₹2.14 मिलेगी बिजली

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मध्य प्रदेश में 950 मेगावाट क्षमता वाली दो सोलर पावर परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नीमच सोलर पार्क का टैरिफ 2.14 रुपये प्रति यूनिट है, जो शायद दुनिया में किसी 'वैनिला सोलर' प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम है. वैनिला सोलर में बैटरी स्टोरीज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं नहीं होती हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement