scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पर 10 घंटे चली मैराथन चर्चा का जवाब दिया.

Advertisement
X
जितेंद्र सिंह ने चुन-चुनकर दिए विपक्ष के सवालों के जवाब (Photo: PTI)
जितेंद्र सिंह ने चुन-चुनकर दिए विपक्ष के सवालों के जवाब (Photo: PTI)

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल ध्वनिमत से पारित हो गया. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरथनाख मंदिर में अपने गुरुओं की पूजा अर्चना की. इन खबरों के अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 300 मिलियन डॉलर से ज़्यादा ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, हंगामे के बीच जितेंद्र सिंह ने दिया चर्चा का जवाब

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हो गया. लोकसभा में इस बिल पर दो दिन चर्चा चली. करीब 10 घंटे मैराथन चली बहस में पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को खूब घेरा. आखिर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पर चर्चा का जवाब दिया था और फिर बिल को पारित किए जाने को लेकर पेश किया. आखिरकार ये बिल ध्वनिमत से लोकसभा से पारित हो गया.

RCB बनी दुनिया की पहली 300 मिलियन डॉलर वाली क्रिकेट टीम... IPL ने भी बनाया नया बिजनेस रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB 300 मिलियन डॉलर से ज़्यादा ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है. RCB की ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर (करीब ₹2,985 करोड़) आंकी गई है. उसने लगातार दूसरे साल सबसे मूल्यवान IPL फ़्रेंचाइज़ी का स्थान बरकरार रखा. मुंबई इंडियंस दूसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर हैं.

Advertisement

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गुरु पूजा, बोले- कुछ लोग चंड-मुंड के पूजक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की. साथ ही उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ, दादागुरु महंत दिग्विजयनाथ और योगीराज बाबा गंभीरनाथ का नमन भी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के खिलाफ किसी भी प्रकार के षड्यंत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

गुजरात: मांजलपुर उपचुनाव कल, कांग्रेस-BJP में सीधा मुकाबला

वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव का प्रचार कल शाम 5 बजे खत्म हो चुका है. बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन से खाली हुई इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. नतीजे 3 अगस्त को आएंगे. इस उपचुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी सतीशभाई गोविंद भाई पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के बीच है.

Smriti Mandhana ने तूफानी पारी से रचा इतिहास! चौके-छक्कों की बारिश कर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

स्मृति मंधाना इन दिनों द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट में धूम मचा रही हैं. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए मंधाना ने सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ हेडिंग्ले मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी की. 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने 50 गेंदों में नाबाद 88 रनों की पारी खेलकर टीम को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी.

Advertisement

Stock Market Rally Impact: 888 अंक उछला सेंसेक्स, निवेशकों ने छाप डाले ₹400000 करोड़

शेयर बाज़ार में बुधवार को ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली. दिनभर की तूफ़ानी रैली के बाद सेंसेक्स 888.68 अंक उछलकर 77,654.60 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 264.85 अंक की बढ़त के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ. दोनों प्रमुख इंडेक्स में तेज़ी से निवेशकों के लिए दिन शानदार साबित हुआ. निवेशकों ने करीब 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली. 

7 साल बाद सनी के बेटे करण देओल की स्क्रीन पर वापसी, फ्लॉप डेब्यू के बाद मिला पापा का साथ, होंगे हिट?

सनी देओल के बेटे करण की 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी हुई है. करण देओल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म पल पल दिल के पास से की थी, जो फ्लॉप रही थी. फ्लॉप डेब्यू के बाद अब उनके अपने पापा सनी का साथ मिला है. वे उनकी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेंगी. 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रीति जिंदा भी लीड रोल में हैं.

वंदे मातरम् बिल राज्यसभा से पास, नित्यानंद राय ने दिया चर्चा का जवाब

वंदे मातरम् बिल बुधवार को राज्यसभा से पास हो गया. विपक्ष के हंगामे के बीच संक्षिप्त चर्चा के बाद गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया और फिर इस बिल को वोटिंग के लिए ले लिया गया. इस बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है. इस विधेयक में वंदे मातरम् गाने में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने पर सजा का प्रावधान किया गया है.

Advertisement

अब नैनीताल की माल रोड पर हॉर्न बजाया तो लगेगा ₹1000 का जुर्माना, 1 अगस्त से लागू होगा 'नो हॉर्निंग जोन'

उत्तराखंड के नैनीताल की माल रोड को 1 अगस्त से नो हॉर्निंग जोन घोषित कर दिया है. अब इस क्षेत्र में हॉर्न बजाते पकड़े जाने पर वाहन चालकों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. बार बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. जिला प्रशासन ने ये कदम हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए उठाया है.

Mahaprabhu Jagannath: फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे चला तो रामायण-महाभारत बंद करनी पड़ेगी

सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अगर हर बात किसी की भावनाएं आहत होने के नाम पर फिल्मों और कला पर रोक लगाई जाएगी, तो एक दिन रामायण, महाभारत और हिंदू देवी देवाओं पर बनने वाली हर फिल्म, टीवी शो और पेंटिंग बंद करनी पड़ेगी. अब फिल्म का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement