scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी को मिला तूफानी प्रदर्शन का इनाम! दलीप ट्रॉफी टीम में बने उप-कप्तान, मोहम्मद शमी की भी लगी लॉटरी?

23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन ने अपनी 15 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कप्तानी ईशान किशन संभालते नजर आएंगे. वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की कमान सौंपी गई है.

Advertisement
X
वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी (PHOTO: PTI)
वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी (PHOTO: PTI)

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन चयन समिति ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है. दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है. 

इस टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी खबर वैभव सूर्यवंशी का उपकप्तान बनाया जाना है. ईस्ट जोन की टीम ने सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर बड़ा दांव खेला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई चयन समिति की बैठक में भारत के छह राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और युवा जोश का एक बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है. चयनित 15 सदस्यीय टीम में बंगाल (CAB) और झारखंड (JSCA) के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है.

टीम में शामिल है धुरंधरों की फौज

टीम में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की घातक जोड़ी पेस अटैक की अगुआई करेगी. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, स्पिन-ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और सुदीप कुमार घरामी भी मुख्य टीम का हिस्सा हैं. कप्तान ईशान किशन के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, विराट सिंह और शिखर मोहन को 15 सदस्यों में जगह मिली है.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा

हाल के घरेलू सत्रों में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तानी की अहम जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा ओडिशा से अनुभवी सुभ्रांशु सेनापति, असम से डेनिश दास और त्रिपुरा के तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार को भी टीम में शामिल किया गया है.

शमी के पास खुद को साबित करने का मौका

मोहम्मद शमी के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम साबित हो सकता है. पिछले कुछ समय से फिटनेस चिंताओं के कारण वे भारतीय टेस्ट टीम से बाहर रहे हैं, लेकिन अगर वे यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टीम में उनकी वापसी का रास्ता खुल सकता है. लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के पास भी खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है.

ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव की ICC रैंकिंग में 'रॉकेट' एंट्री... 230 पायदान की छलांग, दुनिया के टॉप-50 T20 बल्लेबाजों में बनाई जगह

इन खिलाड़ियों को मिली टीम में एंट्री

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, अभिजीत सरकार.

Advertisement

स्टैंडबाय खिलाड़ी 

आयुष लोहारुका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, स्वास्तिक सामल और शरणदीप सिंह.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement