scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

यूपी सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में याचिका दायर करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता को फटकार लगाई.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में याचिकाकर्ता BJP कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर को फटकार लगाई. इन खबरों के अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2026 एग्जाम के नतीजे घोषित किए. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ की बड़े विभागों में तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं. ट्रांसफर के तहत कई अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती दी गई है. अविनाश कुमार अब गाजीपुर की जगह अलीगढ़ के डीएम होंगे.

राहुल गांधी की नागरिकता का मामला... जज ने BJP वर्कर को लगाई फटकार, केस से हुए अलग

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार को राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में याचिकाकर्ता BJP कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर को फटकार लगाई. हाई कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर उसकी छवि को धूमिल किया गया है. इसके बाद जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया.

Advertisement

UP-झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, स्कूलों की टाइमिंग बदली, देखें- क्या है सरकार का आदेश

उत्तर भारत के कई राज्यों में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं. आसमान से बरसती आग और चलती लू ने स्कूली बच्चों की मुश्किल बढ़ा दी है. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव करने का निर्देश जारी किया है. प्रशासन का मकसद बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली गर्मी से बचाना है. यूपी में अब सुबह 7:30 से क्लास लगेंगी.

JEE-Main 2026 Result Declared: 26 छात्रों ने किया टॉप, हासिल किए 'परफेक्ट 100'

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंन 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल 26 उम्मीदवारों ने 100 NTA स्कोर हासिल किया है. दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू और बिहार के शुभम कुमार जैसे छात्रों ने देश भर में टॉप किया है. राज्यों की बात करें तो राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां से सबसे ज्यादा टॉपर निकले हैं.

IPL 2026: लगातार 4 मैच की हार के बाद मुंबई को मिली जीत, गुजरात को 99 रनों से रौंदा, तिलक का शतक

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला खेला गया. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से बड़ी जीत हासिल की. टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. मुंबई ने गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में उतरी गुजरात केवल 100 रन बना सकी और 16वें ओवर में ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई.

Advertisement

मुजारबानी के बाद PCB ने इस क्रिकेटर को किया बैन, PSL छोड़ IPL को चुना था

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को PSL से एक साल के लिए बैन कर दिया है. यह फैसला कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से लिया गया है. आजतक के अनुसार, शनाका को Lahore Qalandars ने करीब 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने PSL छोड़ दिया और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए.

Apple को मिल गया नया CEO... 15 साल बाद टिम कुक देंगे इस्तीफा, मिली ये नई जिम्मेदारी

टिम कुक ने ऐपल में 15 साल तक CEO पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. अब जॉन टर्नस Apple के नए सीईओ होंगे. कुक कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. जॉन टर्नस मौजूदा समय में ऐपल में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के चीफ हैं. आजतक के अनुसार, जॉन टर्नस एक सितंबर से सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे.

पहले लगाई फटकार, फिर साफ इनकार... अरविंद केजरीवाल की जज बदलने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी सामने आई. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले में फैसला सुना दिया है. कोर्ट में जज ने साफ और सख्त शब्दों में कहा कि उनकी शपथ संविधान के प्रति है. जज ने साफ कर दिया कि वे इस केस से खुद को अलग नहीं करेंगी.

Advertisement

MI vs GT: कौन हैं दानिश मालेवार और कृष भगत? जिन्होंने IPL में किया डेब्यू, ऐसा रहा है करियर

आईपीएल 2026 में सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू करने का मौका दिया. दानिश अपने डेब्यू मैच में दबाव नहीं झेल सके और महज 2 रन बनाकर LBW आउट हुए. दानिश को कागिसो रबाडा ने आउट किया. वहीं, कृष भगत दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ कृष निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

आजम खान और अब्दुल्ला आजम जेल में ही रहेंगे, कोर्ट से याचिका खारिज

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अदालत से बड़ा झटका लगा है. दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में सजा के खिलाफ दाखिल उनकी अपील को रामपुर की सत्र अदालत ने खारिज कर दिया है, जिससे दोनों की सजा यथावत बनी रहेगी और उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा. यह मामला वर्ष 2019 में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement