scorecardresearch
 

डांस फ्लोर पर थिरकते कदम, हाथ में गिलास... सिया का पार्टी वीडियो वायरल, 'बिंदास' लाइफस्टाइल आई सामने

Siya Goyal Party Video: पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के बीच अब आरोपी मंगेतर सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में लाइफस्टाइल और पारिवारिक विवाद की एक नई परत जुड़ गई है.

Advertisement
X
पुणे मर्डर केस में मंगेतर का वीडियो वायरल.(Photo:ITG)
पुणे मर्डर केस में मंगेतर का वीडियो वायरल.(Photo:ITG)

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं. मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल को लेकर पुलिस और सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है. इसी बीच जांच के दौरान सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक नाइट क्लब में बेहद बिंदास अंदाज में पार्टी और डांस करती नजर आ रही है. हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की तारीख की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

सामने आए वीडियो और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सिया गोयल अपने दोस्तों के बीच बेहद मॉडर्न और बिंदास लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती थी. साल 2024 का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह अपने जन्मदिन पर क्लब में डांस करती दिख रही है. कथित तौर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह पार्टियों में ड्रिंक भी करती थी.

केतन की मौत के बाद उसकी दुखी मां ने इस पर खुलकर बात की है. केतन की मां का कहना है कि उन्हें सिया की इस लाइफस्टाइल की भनक लग गई थी.

उन्होंने बताया, "हमने शादी तय होने के बाद ही सिया के परिवार को साफ तौर पर कह दिया था कि हमारे घर और परिवार में इस तरह की लेट-नाइट पार्टियां अलाऊ नहीं हैं. हमने उनके परिवार से फ्रैंकली कह दिया था कि सिया को ड्रिंक करना छोड़ना होगा. इसके बावजूद वह चोरी-छिपे ड्रिंक करती थी और अपनी आदतें नहीं बदल रही थी." देखें VIDEO:- 

Advertisement

 यह भी पढ़ें: Exclusive: सिया के भाई साहिल का करीबी था आरोपी चेतन, एक ही टीम में खेलते थे क्रिकेट 

पुलिस जांच में यह भी साफ हो गया है कि सिया और कत्ल के आरोपी शूटर चेतन चौधरी का कनेक्शन कैसे जुड़ा. चेतन चौधरी एक क्रिकेटर है. वह सिया के बड़े भाई साहिल गोयल के साथ 'मार्केट यार्ड फ्रेंड्स क्रिकेट लीग' में एक ही टीम से मैच खेलता था.

सिया अक्सर अपने भाई का मैच देखने ग्राउंड पर जाती थी, जहां उसकी पहली बार चेतन से जान-पहचान हुई थी. बाद में साल 2025 में एक कॉमन फ्रेंड की दिवाली पार्टी में दोनों दोबारा मिले और बेहद करीब आ गए. एक वीडियो में साथ दिखे सिया और चेतन:- 

तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के अनुसार, सिया और चेतन के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ चुकी थीं कि जनवरी 2026 से लेकर अब तक दोनों के बीच 2004 फोन कॉल हुए, जिनकी कुल अवधि लगभग 238 घंटे थी.

कैफे की 'सीक्रेट' मीटिंग और डिलीटेड चैट की जांच
जांचकर्ताओं को पता चला है कि केतन अग्रवाल की मौत से ठीक एक दिन पहले यानी 17 जून को सिया और चेतन पुणे के लुल्ला नगर इलाके के एक कैफे में शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक मिले थे. पुलिस को शक है कि इसी एक घंटे की मुलाकात के दौरान वारदात की अंतिम स्क्रिप्ट लिखी गई थी.

Advertisement

मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों आरोपियों ने अपने फोन से पूरी वॉट्सऐप चैट, इंस्टाग्राम एक्टिविटी और कॉल लॉग्स को न सिर्फ डिलीट किया, बल्कि उसे रीसायकल बिन से भी साफ कर दिया. 

लोनावला DSP गजानन टोनपे ने बताया कि दोनों आरोपियों के फोन को फॉरेंसिक रिकवरी के लिए भेजा गया है. पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से पूछताछ की है और जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान दर्ज कर साजिश का पूरा सच कोर्ट के सामने लाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement