scorecardresearch
 

महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी कुएं में गिरी, 8 की मौत

महाराष्ट्र के पंढरपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सिद्धनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी तांदुलवाड़ी गांव के पास एक कुएं में गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement
X
दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कुएं में गिरी (Photo: ITG)
दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कुएं में गिरी (Photo: ITG)

महाराष्ट्र के पंढरपुर इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है. भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करके अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी रास्ते में कुएं में जा गिरी. इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 7 लोग घायल हो गए.

महाराष्ट्र में एक जिला है सोलापुर, उसी के पंढरपुर इलाके में यह दर्दनाक घटना हुई. पंढरपुर तहसील के रांजनी गांव के कुछ लोग मिलकर म्हसवड गए थे. वहां सिद्धनाथ भगवान का एक मंदिर है. ये सभी लोग वहां दर्शन करने गए थे.

दर्शन के बाद जब ये सभी श्रद्धालु अपनी पिकअप गाड़ी में बैठकर वापस अपने गांव रांजनी लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक बड़ा हादसा हो गया.

पंढरपुर से म्हसवड जाने वाली सड़क पर माळशिरस तहसील में एक गांव पड़ता है, तांदुलवाड़ी. इसी गांव के पास सड़क किनारे एक कुआं है. जब श्रद्धालुओं की गाड़ी वहां से गुजर रही थी, तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उस कुएं में जा गिरी.

गाड़ी में सभी लोग एक ही गांव के थे, सब एक-दूसरे को जानते थे. जब यह खबर उनके गांव रांजनी पहुंची तो वहां कोहराम मच गया. लोग रोने लगे, घरों में मातम छा गया.

Advertisement

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत काम शुरू किया. पुलिस और बचाव दल भी जल्दी पहुंचे. घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया.

इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. 7 लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पंढरपुर के इलाके में हाल के दिनों में यह सबसे दर्दनाक हादसों में से एक माना जा रहा है. जो लोग भगवान के दर्शन करके खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, वे घर नहीं पहुंच सके.

इनपुट: नितिन शिंदे

यह खबर अपडेट की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement