scorecardresearch
 

TCS की HR निदा खान के WhatsApp चैट से खुलेंगे कई राज, कैसे करती थी कर्मचारियों का ब्रेनवॉश?

नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कैंपस में कथित धर्म परिवर्तन और शोषण मामले में 9 कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं. 12 पीड़ित सामने आए हैं. जिनमें 9 एफआईआर दर्ज हुईं है. आरोपों में जबरन धर्म परिवर्तन, यौन शोषण और धार्मिक दबाव शामिल हैं. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और जांच जारी है.

Advertisement
X
नासिक में टीसीएस के एचआर के चैट से खुल सकते हैं कई राज. (Photo: Screengrab)
नासिक में टीसीएस के एचआर के चैट से खुल सकते हैं कई राज. (Photo: Screengrab)

नासिक में टीसीएस (TCS) कंपनी के कैंपस में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद से इस पर सियासी पारा भी चढ़ गया है. अब तक इस मामले में 6 टीम लीडर और HR एग्जीक्यूटिव निदा खान पर आरोप है कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रची जा रही थी.

अब तक 12 पीड़ितों की पुष्टि हो चुकी है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस केस में 9 FIR दर्ज कर चुकी है. इस कंपनी के 9 कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस के हाथ कई व्हाट्सएप चैट भी लगी हैं. जिससे खुलासा हुआ है कि कंपनी की आड़ में कुछ कर्मचारियों का गिरोह अपना एजेंडा चला रहा था. फिलहाल पुलिस को मुख्य आरोपी निदा खान की तलाश है.

अब तक जिन 9 पीड़ितों ने FIR दर्ज कराई हैं. उनकी FIR में बलात्कार, शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और हिंदू देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने, नॉन वेज खाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप हैं. आरोप के मुताबिक, आरोपी टीम लीडर कर्मचारियों पर इस्लामी रीति-रिवाज अपनाने का दबाव डाल रहे थे.

Advertisement

ब्रेनवॉश कर रही थी HR एग्जीक्यूटिव निदा खान
बीजेपी के साथ हिंदूवादी संगठनों ने नासिक में कंपनी के दफ्तर पर हल्ला बोलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया, तो विपक्ष इसे तुष्टिकरण की सियासत करार दे रहा है. जांच के दौरान व्हाट्सऐप चैट में इमरान नाम के एक शख्स का नाम सामने आया है, जिसका कथित तौर पर मलेशिया से संबंध है. शक है कि इमरान भड़काऊ तकरीरों से इन कर्मचारियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाल रहा था. आरोप है कि इस व्हाट्स ऐप ग्रुप का हिस्सा कंपनी की HR एग्जीक्यूटिव निदा खान भी थी. 

SIT डिलीट हुई चैट को रिकवर करने की कोशिश में जुटी है
खबर है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार महिला कांस्टेबलों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में गुप्त रूप से तैनात किया, ताकि वो कैंपस के अंदर की गतिविधियों पर नज़र रख सकें. पुलिस के मुताबिक, एच आर एग्जीक्यूटिव निदा खान असली ब्रेनवॉश कर रही थी. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों को देश से बाहर से भी फंडिंग मिल रही थी. एसआईटी ये भी जांच कर रही है कि क्या मुख्य आरोपी HR एग्जीक्यूटिव निदा खान का मुस्लिम कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में कोई खास पैटर्न था.

Advertisement

मामले में टीसीएस से मांगा गया था जवाब
पुलिस ने TCS से जवाब मांगा था. जिसके बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि, नासिक में हमारी कंपनी ने शिकायतों को काफी गंभीरता से लिया है. आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी गई है, और कंपनी जांच में पूरा सहयोग दे रही है.

नासिक धर्म परिवर्तन केस में अबतक पुलिस ने 6 मुस्लिम कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. उन पर जूनियर हिन्दू युवतियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है. खुलासा हुआ है कि युवतियों को नमाज पढ़ने के लिये मजबूर किया गया. गोमांस खाने के लिये भी कहा गया. अबतक 8 पीड़ितों की पहचान हुई है. कुल 12 लोगों ने शिकायत की जिनमें से 9 एफआईआर दर्ज हुई हैं. एक केस धार्मिक भावनाओं को भड़काने का है. एक रेप का मामला, छेड़़छाड़ के चार केस, छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के 3 केस दर्ज हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेप केस का एक आरोपी शादीशुदा है. उसने एक पीड़िता को प्यार के जाल में फंसाया था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement