scorecardresearch
 

भाई-बहन को स्कूल जाते देख रहा था 3 साल का बच्चा, दूसरी मंजिल से झुका और नीचे गिर गया, अस्पताल में मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. दरअसल, शुक्रवार सुबह बच्चे के भाई-बहन स्कूल जा रहे थे. उन्हें बाय-बाय करने के लिए मासूम दूसरी मंजिल की ग्रिल से झुककर देख रहा था, तभी वह नीचे जा गिरा. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दूसरी मंजिल से झांक रहा था बच्चा. (Photo: Screengrab)
दूसरी मंजिल से झांक रहा था बच्चा. (Photo: Screengrab)

नागपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. तीन साल का एक बच्चा अपने भाई-बहन को स्कूल जाते हुए 'बाय-बाय' करने के लिए दूसरी मंजिल की ग्रिल से झुका था. अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरा. परिवार बच्चे को लेकर अस्पताल भागा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह हादसा गणेशपेठ थाना क्षेत्र के लोधीपुरा में साईं मंदिर के पास हुआ.

शुक्रवार की सुबह घर में रोज की तरह स्कूल जाने की तैयारी चल रही थी. लक्की के दो भाई और उसकी छोटी बहन स्कूल जाने के लिए नीचे उतर रहे थे. तीन साल का लक्की उन्हें जाता हुआ देख रहा था. भाई-बहन को 'बाय-बाय' करने के लिए वह दूसरी मंजिल की ग्रिल के पास पहुंचा.

nagpur 3 year old boy dies falling second floor while saying goodbye to siblings

मासूम ने जैसे ही उन्हें देखने के लिए ग्रिल से बाहर की तरफ झुकने की कोशिश की, उसका संतुलन बिगड़ गया. और देखते ही देखते वह दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरा. लक्की के नीचे गिरते ही परिवार में हड़कंप मच गया. परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे उठाकर अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों की कोशिश काम नहीं आई. गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. 

करीब एक महीने पहले ही रहने आया था परिवार

Advertisement

लक्की का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. करीब एक महीने पहले ही शाहू परिवार नागपुर के लोधीपुरा इलाके में किराए के कमरे में रहने आया था. लक्की के पिता पानीपुरी का ठेला लगाते हैं. परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं. लक्की सबसे छोटा था. यानी घर का सबसे छोटा बच्चा, जिसकी शरारतों और मासूमियत से घर भरा रहता था, एक हादसे में हमेशा के लिए चला गया.

यह भी पढ़ें: मोहाली के एयरोसिटी में बड़ा हादसा, भारी बारिश से धंसी जमीन, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बच्चा अपने भाई-बहन को स्कूल जाते समय विदा करने के लिए ग्रिल से झुका था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया. फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

लक्की की कहानी में सबसे ज्यादा कलेजा चीरने वाली बात यही है कि वह किसी शरारत या खेल के लिए नहीं, अपने भाई-बहन को स्कूल जाते हुए बाय-बाय करने के लिए ग्रिल के पास गया था. लेकिन कुछ सेकेंड में सब कुछ बदल गया. परिवार करीब एक महीने पहले नई जगह पर रहने आया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement