scorecardresearch
 

Mumbai Rains: मॉनसून एक्टिव... मुंबई में आज भी भारी बारिश, 6 जुलाई तक मौसम विभाग का अलर्ट

Mumbai Weather Today: मुंबई में मॉनसून की बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
Mumbai Rains Today 30 June 2026 (File Photo- PTI)
Mumbai Rains Today 30 June 2026 (File Photo- PTI)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. मॉनसून की ये जोरदार बारिश एक तरफ जहां गर्मी से राहत दे रही है तो वहीं जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं. कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गई हैं, गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है.

मुंबई में मंगलवार सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है.  इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

अंधेरी, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर समते कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

आज के मौसम की बात करें तो तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सुहावना है. मुंबई में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी है. जिसमें गरज-चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है.

Advertisement

बता दें कि मुंबई में हर साल मॉनसून में भारी बारिश होती है. इस बार भी शुरुआत में ही शहर की सड़कें और ड्रेनेज सिस्टम की कमजोरी दिख गई है. BMC ने दावा किया था कि इस बार तैयारी बेहतर है, लेकिन जोरदार बारिश में कई जगह पानी भर गया है. 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24-48 घंटों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से मॉनसून फिर एक्टिव हो गया है. इसका असर महाराष्ट्र से लेकर तटीय कर्नाटक और केरल तक पूरे पश्चिमी तट पर देखा जा रहा है, जहां व्यापक बारिश हो रही है.

बता दें कि मुंबई में मॉनसून ने सामान्य तारीख से 13 दिन की देरी से 23 जून को दस्तक दी थी लेकिन मॉनसून के आगमन के साथ ही शहर में जोरदार बारिश हुई. मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 5 से 6 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, बादल छाए रहने और बारिश होने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement