scorecardresearch
 
मुंबई ‘गंदा शहर’ बन गया है: मनोहर जोशी

हमेशा मुंबई और मराठी का राग अलापने वाली शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि मुंबई में अवैध मलिन बस्तियां बड़ी समस्यायें पैदा कर रही हैं. उन्होंने मुंबई को ‘गंदा शहर’ करार दिया.

Advertisement
X

जोशी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुंबई आज एक गंदा शहर बन गया है. यहां रह रहे कई लोगों में शहरों में रहने लायक उपयुक्त तौर तरीकों की जानकारी नहीं है.’ जोशी इसके लिए बृहनमुंबई नगर निगम को जिम्मेदार मानने से बचते नजर आये जो पिछले दो दशक से भी अधिक समय से सत्ता मे है.

उन्होंने कहा, ‘मुंबई एक नियोजित शहर नहीं है. यह एक अनियोजित शहर है.’ जोशी ने कहा कि जो लोग यहां पर कम से कम 15 साल से रह रहे हैं उन्हीं को नौकरियां दी जानी चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement