scorecardresearch
 

मुंबई: रिवर्स करते वक्त बेकाबू हुई बस, ऑटो और पैदल यात्री को मारी टक्कर

मुंबई में रिवर्स लेते वक्त BEST की इलेक्ट्रिक बस बेकाबू होकर चार वाहनों और एक पैदल यात्री से टकरा गई.

Advertisement
X
मुंबई में बस ने चार वाहनों को मारी टक्कर (Representative Image/File)
मुंबई में बस ने चार वाहनों को मारी टक्कर (Representative Image/File)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में BEST यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की एक इलेक्ट्रिक बस हादसे की वजह बन गई. भांडुप इलाके में रिवर्स लेते वक्त बस बेकाबू हो गई. इस दौरान, बस ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक पैदल यात्री को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक शख्स घायल हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह मुंबई के भांडुप इलाके में पीछे हट रही BEST की एक इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से 43 साल का एक पैदल यात्री घायल हो गया. हादसे के वक्त बस ने चार गाड़ियों को भी टक्कर मारी.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8.30 बजे कोंकण नगर में हुआ.

घायल शख्स हॉस्पिटल भेजा गया

पुलिस ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की यह बस पीछे हटते वक्त बेकाबू हुई और पैदल यात्री को टक्कर मारने से पहले तीन खड़ी मोटरसाइकिलों और एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई.

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासी अतुल आनंद पडवे के पैर में मामूली चोट आई और उन्हें इलाज के लिए एम टी अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: मुंबई: रिहायशी इलाके में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, दहशत के बीच रेस्क्यू

Advertisement

यह पहली बार नहीं है, जब BEST बस की वजह से कोई हादसा हुआ है. पिछले महीने, शहर के दादर इलाके में BEST की एक इलेक्ट्रिक बस के दो कारों और कई अन्य गाड़ियों से टकराने के बाद एक शख्स की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement