scorecardresearch
 

महाराष्ट्र के मंत्री बोले- हमने आमिर, शाहरुख और दिलीप कुमार जैसे सांप पाल रखे हैं

शिवसेना के बाद पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने आमिर खान पर हमला बोला. कदम ने बुधवार को कहा कि अभिनेता आमिर खान यदि भारत से प्रेम नहीं करते हैं तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं. कदम ने तो यहां तक कह दिया कि आमिर, शाहरुख और दिलीप कुमार के बयानों को ध्यान में रखा जाए तो वे सांपों की तरह हैं.

Advertisement
X
आमिर खान पर जमकर बसरे रामदास कदम
आमिर खान पर जमकर बसरे रामदास कदम

शिवसेना के बाद पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने आमिर खान पर हमला बोला. कदम ने बुधवार को कहा कि अभिनेता आमिर खान यदि भारत से प्रेम नहीं करते हैं तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं. कदम ने तो यहां तक कह दिया कि आमिर, शाहरुख और दिलीप कुमार के बयानों को ध्यान में रखा जाए तो वे सांपों की तरह हैं.

आमिर के बयान पर मचा बवाल
राज्य के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम से के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी. आमिर ने रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनकी देश में बढ़ रही असहिष्णुता के कारण यहां रहने से डर रही हैं और कह रही थीं क्या उन्हें देश छोड़ देना चाहिए.

आमिर के बयान की पुलिस जांच की मांग
कदम ने कहा, ‘यदि उन्हें अब नहीं रह गया है, तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस को जांच करनी चाहिए कि क्या आमिर का बयान राष्ट्र विरोधी है.’ कदम ने कहा, ‘दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख और आमिर, सभी को हमने बहुत प्रेम दिया. हालांकि, उनकी ओर से दिए जा रहे बयान हमें ऐसा महसूस करवाते हैं जैसे हमने सांप पाले हों.’

अठावले ने भी की आमिर की आलोचना
दूसरी ओर बीजेपी के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रामदास अठावले ने कहा कि आमिर खान का बयान अनुचित है और वह देश का अपमान है. अठावले ने कहा, देश में स्थिति इतनी खराब नहीं है और इस प्रकार अपने विचारों को जाहिर करना देश का अपमान करना है.

Advertisement

बवाल के बावजूद बयान पर कायम आमिर
आमिर खान ने असहिष्णुता पर अपने बयान के बाद मचे बवाल पर बुधवार को चुप्पी तोड़ी है. अभिनेता ने इस ओर बयान जारी कर साफ शब्दों में कहा है कि वह अपने पिछले बयान पर कायम हैं और उन्हें भारत में पैदा होने का गर्व है. आमिर ने विरोधि‍यों पर निशाना साधते हुए कहा है कि आलोचना करने वालों ने उनके बयान को सही साबित करने का काम किया है.

Advertisement
Advertisement