मुंबई के घाटकोपार में शुक्रवार शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि हवा में धुएं के मोटे-मोटे गुबार दिखाई दे रहे थे. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियां लगाई गईं.
घाटकोपार में एक फैक्ट्री में जबर्दस्त आग लग गई. शुक्रवार शाम को लगी आग रात के करीब 8 बजे तक भी बुझाई नहीं जा सकी. हालांकि, आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को लगाया गया और आग बुझाने का प्रयास किए जा रहे हैं.
Maharashtra: Fire fighting operations underway at the factory in Ghatkopar, Mumbai; 15 fire tenders at the spot.
— ANI (@ANI)
राहत की बात यह है कि इस आग में किसी प्रकार की हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है. यह आग लेवल तीन की आग है.
हाल में आग की घटनाएं
इस हादसे से रविवार 22 दिसंबर को के विले पार्ले वेस्ट स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. लाभ श्रीवल्ली बिल्डिंग के सातवें और आठवें तल में आग लगी और 4 लोगों को सुरक्षित बचाया गया.
5 नवंबर को मुंबई में गई थी. हालांकि यह आग लेवल दो की आग है.