scorecardresearch
 

ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब सैलून तक, महाराष्ट्र में 180 रुपये में होगी कटिंग, शेविंग के रेट भी बढ़े

ईरान-अमेरिका तनाव से हो रही महंगाई का असर अब सैलून में दी जाने वाली सेवाओं तक पर पड़ रहा है. महाराष्ट्र में सैलून सर्विस के रेट बढ़ा दिए गए हैं. बाल कटाने के लिए अब 180 और शेविंग के लिए 120 रुपये देने होंगे. ये रेट शनिवार से लागू हो गए हैं.

Advertisement
X
सैलून पर बाल कटाते लोग ( Photo : AI Generated Image)
सैलून पर बाल कटाते लोग ( Photo : AI Generated Image)

Maharashtra : ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ रही महंगाई का असर अब सिर्फ तेल, गैस तक सीमित नहीं रहा है. अब महंगाई सैलून तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र में बार्बर ( नाई) के संगठन महाराष्ट्र नाभिक महामंडल ने हेयरकट, शेविंग और दूसरी ग्रूमिंग सर्विस के दामों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है.अब महाराष्ट्र में बाल कटाने के 180 रुपये और शेविंग के 120 देने होंगे. नई दरें शनिवार से ही लागू हो गई हैं. 

महाराष्ट्र नाभिक महामंडल के पदाधिकारी श्याम अस्करकर ने बताया कि सैलून में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स के रेट बीते कुछ महीनों में काफी बढ़ गए हैं. ऐसे में लागत में भी इजाफाा हो गया है. इस वजह से ही रेट बढ़ाए गए हैं. कटिंग, शेविंग के अलावा दाढ़ी ट्रिम से लेकर मालिश, मसाज, फेशियल और हेयर वॉश के दामों में भी इजाफा किया गया है.

दाढ़ी ट्रिम के लिए अब 150 रुपये, सिर की मालिश के लिए 180 रुपये और हेयर वॉश के लिए 120 रुपये देने होंगे. वहीं, फेशियल की शुरुआती कीमत 700 रुपये और हेयर स्पा का रेट बढ़ाकर 600 रुपये तय किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में यात्रियों पर महंगाई की मार, 15% तक बढ़ा सरकारी बसों का किराया

ईरान-अमेरिका तनाव का असर

अस्करकर ने कहा कि ईरान- अमेरिका तनाव का असर हर चीज पर पड़ रहा है. पहले की तुलना में चीजें बहुत महंगी हो गई है. इस कारण जून के महीने में ही रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अगर रेट नहीं बढ़ाते तो नुकसान हो सकता था. दाम इसलिए बढ़ाए गए हैं ताकि बढ़ती लागत की भरपाई हो सके और सैलून चलाने वाले को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. अस्करकर ने कहा है जो रेट बढ़े हैं ये सभी सैलून पर लागू नहीं हैं. यह बढ़ोतरी प्रीमियम और लग्जरी सैलून के लिए नहीं है. इन सैलून में पहले से ही हेयर कट की कीमत करीब 500 और अन्य सेवाओं की कीमत भी अधिक है. 

Advertisement

आम आदमी की जेब पर भार

ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से आम आदमी की जेब पर लगातार भार पड़ रहा है. बीते दिनों पैट्रोल से लेकर गैस से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में काफी इजाफा हुआ था. अब लोगों को हेयरकट और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं के लिए पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा. अचानक से 20 फीसदी के इजाफे से जेब पर भार पड़ेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement