scorecardresearch
 

दिग्विजय के काफिले पर पथराव-गाली गलौज, दिग्गी बोले-बौखला गई है BJP

मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के काफिले पर शुक्रवार को पथराव किया गया. आरोप है कि यह पथराव बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया.

Advertisement
X
दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के काफिले पर शुक्रवार को पथराव किया गया. आरोप है कि यह पथराव बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया.

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह घटना बीजेपी की बौखलाहट का सूचक है. उन्होंने कहा कि हमला इसलिए किया गया, क्योंकि बीजेपी कांग्रेस के सम्मेलनों में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने से बौखला गया है.

दिग्विजय ने शुक्रवार देर रात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा, 'झाबुआ क्षेत्र में पिछले दो दिन से हमारे सम्मेलनों में हजारों लोगों की भीड़ जुट रही थी. इससे बौखलाकर मेरे काफिले पर हमला किया गया. हमलावर जय श्रीराम और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.'

कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'हमले के दौरान हमारी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और गाली-गलौज की गई.'

उन्होंने कहा, 'हमें प्रशासन की ओर से बताया गया था कि कुछ लोग हमें काले झंडे दिखाना चाहते हैं. मुझे अफसोस है कि इस सूचना के बावजूद हमारे काफिले की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया. पुलिस को हमारे काफिले पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिये.'

Advertisement
Advertisement