मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया है. शहर में पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.
आरोप है कि कुछ लोगों ने शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक के अंग-भंग कर दिए थे, जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जुलूस निकाला था. इस जुलूस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया था और स्थिति को बिगड़ते देख प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी.
पुलिस अधीक्षक आर. के. जैन ने शुक्रवार को बताया कि तनाव बढ़ने पर प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार रात कर्फ्यू लगाया दिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की गश्त जारी है.