झारखंड के चतरा जिले में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मादव उरांव को शुक्रवार शाम एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
आरोपी को चतरा जिले के तनडावा पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया था. उसे शनिवार सुबह जेल की कोठरी में पंखे से लटका हुआ पाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.