scorecardresearch
 

2-3 साल के बच्चों को पुल पर छोड़ नदी में कूद गई मां, लोगों ने दौड़कर बचाई जान

झारखंड के मेदिनीनगर में कोयल पुल पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे नदी में छलांग लगा दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement
X
2-3 साल के बच्चों को पुल पर छोड़ नदी में कूद गई मां (Photo: itg)
2-3 साल के बच्चों को पुल पर छोड़ नदी में कूद गई मां (Photo: itg)

झारखंड के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल पुल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कुछ देर के लिए पुल पर आवागमन भी प्रभावित रहा. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी. इसी दौरान उसने अचानक बच्चों को पुल पर ही छोड़ दिया और नीचे नदी में छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के 3 टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सामने आए वीडियो में मासूम बच्चों की उम्र दो- तीन साल लग रही है.

महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी आरती देवी (पति शशि राम) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उसका मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा नेउरा में है. फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है. घटना के बाद कुछ देर तक पुल पर जाम की स्थिति भी बनी रही. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement