scorecardresearch
 

सात साल के बच्चे को घर से उठा ले गए, हत्या कर कुएं में फेंका शव, गांववालों ने परिजनों पर जताया संदेह

झारखंड के कोडरमा में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. बच्चा घर में सो रहा था, तभी उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया. अगले दिन उसका शव कुएं से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement
X
रात में घर से गायब हो गया था बच्चा. (Photo: Representational)
रात में घर से गायब हो गया था बच्चा. (Photo: Representational)

झारखंड के कोडरमा जिले से दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 7 साल के मासूम बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया है. यह घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के घारबरिया गांव की है. जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी.

दरअसल, मंगलवार की रात बच्चा अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुसे और बच्चे को उठाकर ले गए. बाद में उसकी हत्या कर शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया. सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव बरामद किया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया. कुछ समय के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई.

koderma seven year old boy murder body found in well one detained

ग्रामीणों ने घटना को लेकर स्वजनों पर ही संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की मां और फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बागपत: पत्नी से अवैध संबंध के शक में जिगरी दोस्त की हत्या, स्कूटी पर लादकर कुएं में फेंकी लाश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है, हालांकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

मामले में पुलिस ने बच्चे की मां के बयान के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर आक्रोश में हैं. स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement