scorecardresearch
 

धनबाद में बड़ा हादसा, कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत

धनबाद में बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई. दरअसल, ट्रक में स्लरी लोडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. वहीं, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. पुलिस, CISF और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से मलबा हटाकर राहत व बचाव कार्य जारी है.

Advertisement
X
राहत व बचाव कार्य जारी है.(Photo: Screengrab)
राहत व बचाव कार्य जारी है.(Photo: Screengrab)

झारखंड के धनबाद में स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हो गया. कोयले की स्लरी में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. अचानक भारी मात्रा में स्लरी गिरने से चार ठेका मजदूर उसकी चपेट में आ गए और दब गए.

यह भी पढ़ें: धनबाद के CPP प्लांट में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 3 की मौत, CISF के जवान भी घायल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बचाव कार्य शुरू किया गया. अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका बनी हुई है.

युद्धस्तर पर जारी बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं.
जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और फंसे हुए मजदूरों को निकालने का प्रयास लगातार जारी है.

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement