scorecardresearch
 

झारखंड: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisement
X
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. (File Photo- PTI)
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. (File Photo- PTI)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया है. वो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और रांची के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं. 20 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद 80 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. नितेश प्रिया ने PTI को बताया, 'CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, जो यहां भर्ती थीं, रात करीब 8.30 बजे गुजर गईं. उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.'

डॉक्टर ने आगे कहा, 'कई कॉम्प्लीकेशंस के साथ उनकी हालत बहुत क्रिटिकल थी. बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.'

18 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं रूपी सोरेन

इससे पहले, अस्पताल के सूत्रों और डॉक्टरों ने बताया था कि रूपी सोरेन को सांस लेने में भारी तकलीफ थी. इसके अलावा दूसरी स्वास्थ्य कारणों के चलते 18 दिसंबर को रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पत्नी थीं. उनके निधन की खबर से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है. राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया है.

Advertisement

मां के निधन से सदमे में हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने अपनी मां के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं. आज वो छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं. मां....'

राज्यभर में शोक की लहर

बरकागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमंत सोरेन की मां के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, 'झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें. विनम्र श्रद्धांजलि.'

यह भी पढ़ें: झारखंड CM हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, बड़गाईं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय

झारखंड के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी शोक जताते हुए लिखा, 'झारखंड के मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है. इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का संबल और शक्ति दें. ओम शांति.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement