scorecardresearch
 

शख्स पर कर दी नुकीले तीरों की बौछार... कई तीर हाथ में धंसे, जमीन विवाद में घात लगाकर किया हमला

झारखंड के चाईबासा में जमीन विवाद में सनसनीखेज घटना हो गई. यहां 55 साल के व्यक्ति पर तीरों से हमला कर दिया गया. हमलावर ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर पीड़ित के हाथ में जा धंसे. घायल व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर सड़क तक पहुंचा. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दोस्त के झगड़े में सपोर्ट करने गया था शख्स. (Photo: ITG)
दोस्त के झगड़े में सपोर्ट करने गया था शख्स. (Photo: ITG)

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. झींकपानी थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति पर तीरों से हमला कर दिया गया. हमलावर ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर पीड़ित के हाथ में जा धंसे. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

बेटेया गांव के रहने वाला 55 वर्षीय चोइया बुडीउली बाइक से सब्जी बेचने के लिए झींकपानी साप्ताहिक बाजार जोड़ापोखर जा रहा था. इसी दौरान बेटेया और चिड़ियापहाड़ी गांव के बीच चिड़ियापहाड़ी के रहने वाले तापे बुडीउली ने रोक लिया. इसके बाद अचानक तीरों से हमला शुरू कर दिया. दरअसल, चोइया बुडीउली अपने एक दोस्त का पक्ष ले रहा था, जिसका आरोपी तापे बुडीउली के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में आरोपी ने उन पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम

हमले के दौरान चोइया बुडीउली जान बचाने के लिए अपनी बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन आरोपी लगातार तीर चलाता रहा. करीब 20 तीर चलाए गए, जिनमें से तीन तीर चोइया के बाएं हाथ में जा लगे. एक तीर उन्होंने खुद निकाल लिया, जबकि दो तीर हाथ में गहराई तक धंस गए.

Advertisement

गंभीर रूप से घायल चोइया किसी तरह सड़क तक पहुंचा. वहां से वह एक वाहन के पीछे लटककर झींकपानी जोड़ापोखर चौक तक पहुंचा. चौक पर मौजूद लोगों ने हालत देखकर तुरंत टेंपो से झींकपानी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

सदर अस्पताल के डॉ. गणेश बिरूली ने ऑपरेशन कर दोनों तीर बाहर निकाले. फिलहाल घायल का इलाज जारी है और हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. घटना के बाद झींकपानी थाना पुलिस ने घायल चोइया बुडीउली के बयान पर आरोपी तापे बुडीउली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement