scorecardresearch
 

जम्मू: आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू में दो आतंकी सहयोगियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया. साथ ही पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद की बड़ी खेप भी बरामद की है.

Advertisement
X
जम्मू में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
जम्मू में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. 8 नवंबर की रात थाना त्रिकुटा नगर की पुलिस नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक हटाने की कोशिश कर रही थी. तभी नरवाल में एक ट्रक को आगे बढ़ने के लिए कहा गया. इस ट्रक का नंबर JK 02 BF 2965 था. ये ट्रक आगे तो बढ़ गया लेकिन थोड़ा चलने के बाद फिर से एनवायरनमेंट पार्क के पास रुक गया. 

पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस ने जब फिर उसे आगे बढ़ने को कहा तो ड्राइवर ने यू-टर्न लिया और ट्रक को फिर से शुरुआती बिंदु यानी नरवाल पर रोक दिया. इस बार इलाके में भीड़ कम करते हुए देखा गया कि यह वही ट्रक है जिसे पहले भी आगे बढ़ने के लिए कहा गया था. पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर ने संतोषजनक जवाब देने की बजाय अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पुलिस से ही हाथापाई कर दी.

पुलिस ने की ड्राइवर के बैकग्राउंड की जांच

इस पर ड्राइवर को दो साथियों के साथ थाने ले जाया गया और थाने में FIR दर्ज की गई. FIR दर्ज करने के बाद ड्राइवर मो. यासीन, फरहान फारूक और फारूक अहमद को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद जब पुलिस ने तीनों का बैकग्राउंड चेक करवाया तो पता चला कि ट्रक का ड्राइवर अवंतीपुर में एक ULAP मामले में शामिल है. संबंधित पुलिस स्टेशन की रिपोर्ट के अनुसार वह JeM का करीबी सहयोगी भी है. पुलिस ने फिर इस मामले में उससे दोबारा पूछताछ की. साथ ही उसके आतंकियों से कोई संबंध तो नहीं हैं इस पहलू पर भी पूछताछ की.

Advertisement

पुलिस के हाथ लगा हथियारों का जखीरा

लगातार पूछताछ के बाद ड्राइवर मोहम्मद यासीन ने खुलासा किया कि वे जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर शाहबाज के इशारे पर हथियार लेने जम्मू आए हैं, जो पाकिस्तान में है और उसे घाटी में एक आतंकवादी को सौंपने के लिए कहा गया था. उसने यह भी कबूल किया कि उसने तेल टैंकर में हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप छिपाई है. इस पर एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टैंकर की फिर से तलाशी ली गई और उसके पास से 3 AK-56 राइफल, एक पिस्टल, 9 मैगजीन, 191 राउंड गोला बारूद, 6 ग्रेनेड बरामद हुए. इस मामले में जम्मू पुलिस के लगातार प्रयास से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें 2 आतंकवादी सहयोगी शामिल हैं और हथियारों और गोला-बारूद की भारी खेप की बरामदगी हुई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement