श्रीनगर में शुक्रवार को पुलिस और हुर्रियत नेताओं की हिरासत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. शुक्रवार की नमाज के बाद हुई इस झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
प्रर्दशनकारी हिरासत में लिए गए सभी अलगाववादी नेताओं को ईद से पहले रिहा करने की कर रहे थे. इस झड़प के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े.