scorecardresearch
 

गिलानी को पासपोर्ट के पक्ष में उतरीं महबूबा मुफ्ती, BJP माफी की मांग पर अड़ी

कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को पासपोर्ट दिए जाने के मुद्दे पर सूबे की गठबंधन सरकार में फूट पड़ गई है. मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने गिलानी को पासपोर्ट देने की वकालत कर दी है.

Advertisement
X
Syed Ali Shah Geelani
Syed Ali Shah Geelani

कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को के मुद्दे पर सूबे की गठबंधन सरकार में फूट पड़ गई है. मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने गिलानी को पासपोर्ट देने की वकालत कर दी है, वहीं बीजेपी गिलानी से उनके 'भारत विरोधी' कामों के लिए माफी की मांग पर अड़ी हुई है.

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि गिलानी एक बुजुर्ग शख्स हैं और वह अपनी बीमार बेटी से मिलने जेद्दाह जाना चाहते हैं. इसलिए उन्हें यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज जारी करने में समस्या नहीं होनी चाहिए.

गौरतलब है कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख ने भारत का पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन दिया है. बताया जाता है कि वह अपनी बीमार बेटी को देखने सऊदी अरब जाना चाहते हैं. हालांकि जम्मू-कश्मीर सरकार में सहयोगी बीजेपी ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी है और से उनकी भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए माफी मांगने को कहा है.

बताया जाता है कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर इकाई ने कहा है कि गिलानी को अगर भारतीय पासपोर्ट चाहिए तो उन्हें पहले खुद को भारतीय मानना चाहिए और अपनी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के माफी मांगनी चाहिए.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बीजेपी प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने कहा, 'पिछले 25 साल में , उनके लिए जब तक वे माफी नहीं मांगते उन्हें पासपोर्ट नहीं दिया जा सकता. पासपोर्ट भारतीय नागरिकों को दिया जाता है, उनको नहीं जो भारत और उसके लोकतंत्र में यकीन नहीं रखते.'

Advertisement

Advertisement
Advertisement