पाकिस्तानी सीमा पर गोलीबारी और तनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि इस वक्त बॉर्डर पर खून की होली चल रही है.
बारामूला में पुलिस कॉन्सटेबल पासिंग आउट परेड के दौरान सूबे की मुखिया ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश विकास के रास्ते पर जा रहा है, लेकिन हमारे राज्य में उल्टा हो रहा है.
इतना ही नहीं महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से शांति की अपील भी की है. उन्होंने कहा है, 'मैं प्रधानमंत्री और पाकिस्तान से गुजारिश करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा मत बनाइए, दोस्ती का पुल बनाइए.'
पुलिस परेड के दौरान बोलते हुए ने ये भी कहा कि सूबे की पुलिस के सामने बड़ा चैलेंज है. लॉ एंड ऑर्डर बनाने के लिए जनता को संभालना उनके लिए एक मुश्किल काम है. महबूबा ने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के साथ भी सब्र दिखाएं.
Hamare border pe iss waqt, khuda na khasta, ek tarah se khoon ki Holi chal rahi hai. Country is on path of development, it is what PM talks about,but opposite is happening in our state. I appeal to PM & to Pakistan, J&K ko jung ka akhada mat banaiye, dosti ka pul banaiye: J&K CM
— ANI (@ANI)
बारामूला के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान सूबे के डीजीपी एसपी वैद्य भी मौजूद रहे. बता दें कि साल 2017 में सुरक्षाहबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है. साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाया गया है. ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे.
वहीं सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है. दूसरी तरफ 2016 में कश्मीर के पोस्टर ब्वॉय आतंकी बुरहान वानी के ढेर होने के बाद स्थानीय नागरिक और सुरक्षाबलों के भी तनाव फैला है.