जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के चार मामले सामने आए हैं. ताजा एनकाउंटर शोपियां जिले के इमाम साहब में शुरू हुआ है. माना जा रहा है कि 2-3 आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं. बंदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मारे गए हैं. इसमें लश्कर का टॉप कमांडर अली भाई भी शामिल है. चारों ऑपरेशन में अब तक 7 आतंकी मारे जा चुके हैं.
इसी तरह बारामूला जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इसके अलावा शोपियां में भी एक आतंकी मारा गया है. इन चारों मुठभेड़ों में अब तक पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए.
अली भाई पाकिस्तान का बताया जा रहा है. श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अब भी जारी है. कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान में एक अधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं.
Jammu & Kashmir: An encounter has started between terrorists and security forces at Imam Sahab area of Shopian. 2-3 terrorists are believed to be trapped in a residential house. More details awaited.
— ANI (@ANI)
घायल जवानों को यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दिन में इलाके की घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.
बारामूला में होली के दिन आतंकियों ने यह ग्रेनेड हमला उस वक्त किया जब इलाके में एक तलाशी अभियान चल रहा था. इसके कुछ मिनट बाद ही सोपोर कस्बे में भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप पर धावा बोल दिया, लेकिन इस ग्रेनेड हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सीआरपाएफ और पुलिस ने वारपोरा इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया.